बीजेपी की कलह सतह पर : जिला परिषद चुनाव हारे प्रत्याशी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लिखा पत्र, विधायक व जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

बीजेपी की कलह सतह पर : जिला परिषद चुनाव हारे प्रत्याशी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लिखा पत्र, विधायक व जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
X
भाजपा नेता सुरजीत लालका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हल्का रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा व मंडल अध्यक्ष नागपुर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारियों ने उन्हें ना तो भाजपा के सिंबल कमल के फूल पर चुनाव लड़ने दिया और ना ही इन्होंने उसका साथ दिया।

फतेहाबाद। जिला परिषद वार्ड नंबर 8 के प्रत्याशी रहे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व जिला प्रभारी सिरसा व पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सुरजीत लालका ने पार्टी के रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा और पार्टी जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा सहित अनेक भाजपा नेताओं पर चुनावों में साथ न देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस बारे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ को पत्र लिखकर विधायक, जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

भाजपा नेता सुरजीत लालका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हल्का रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा व मंडल अध्यक्ष नागपुर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारियों ने उन्हें ना तो भाजपा के सिंबल कमल के फूल पर चुनाव लड़ने दिया और ना ही इन्होंने उसका साथ दिया। सुरजीत ने कहा कि वह आरएसएस प्रथम वर्ग के प्रिक्षिशत सदस्य हैं व भाजपा में अनुसूचित जाति में मंडल अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व सिरसा जिला के प्रभारी सहित अनेक पदों पर काम कर चुके हैं और कर रहे हैं। जब उन्होंने जिला परिषद के वार्ड नंबर 8 से भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई तो भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा व हल्का रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा ने पुरजोर विरोध किया और जिला फतेहाबाद में चुनाव सिंबल पर न लड़ाने की साजिश की।

भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ इन्होंने वोट मांगने का काम किया जिससे फतेहाबाद जिला में भाजपा विरोधी जिला परिषद के सदस्य जीतने में कामयाब रहे। सुरजीत ने पत्र में कहा है कि पहले भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा वार्ड नंबर 8 से अपने बेटे को चुनाव लड़ाने के लिए तैयारी में थे लेकिन अपनी हार सुनिश्चित देखकर उन्होंने अपने बेटे को चुनाव लड़ाने से इंकार कर दिया और उन्हें भी चुनाव हराने के लिए जी तोड़ मेहनत की।

सुरजीत लालका ने कहा है कि जिला अध्यक्ष व विधायक दोनों रतिया में पुराने कार्यकर्ताओं को ना तो मीटिंग में बुलाते हैं और ना ही उनको कोई मान सम्मान देते है, जिसके कारण जिला में भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों में बैठे हैं और पार्टी कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखते हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार और संगठन महामंत्री रविंदर राजू से मांग की है कि ऐसे नेताओं के खिलाफ भाजपा अनुशासनिक कार्रवाई करें, नहीं तो कार्यकर्ता अपने सम्मान के लिए कोई और बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।



भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को भेजा पत्र दिखाते सुरजीत लालका।

Tags

Next Story