कैप्टन अभिमन्यु बोले- पंचकूला नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नया इतिहास बनाएगी

चंडीगढ़। पंचकूला नगर निगम के चुनाव को लेकर हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री व पंचकूला नगर निगम चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु ने भाजपा कार्यालय में अहम बैठक की। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव पर चर्चा की।
बैठक के बाद कैप्टन अभिमन्यु ने पत्रकारों के सवालों के जवाब ये सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि देश के संविधान के अनुसार हरियाणा प्रदेश के चुनाव आयोग आज 3 नगर निगम के चुनाव की घोषणा की है। जिसमें सोनीपत, अंबाला और पंचकूला नगर निगम आते हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने अपने इन तीनों चुनाव की तैयारी के मद्देनजर प्रदेश स्तर से भी अपनी जिम्मेदारियां तय की हैं। उसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए हमने सभी नगर निगम के प्रमुख साथियों के साथ मिलकर संगठन की बैठकें करना प्रारंभ कर दिया है।
पंचकूला में 20 वार्ड और मेयर का चुनाव के लिए आने वाली 27 दिसंबर को मतदान होगा। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए हमें पूरा विश्वास है की तीनों की तीनों नगर निगम की सीटें भाजपा जीतेगी। पंचकूला में हम एक नया इतिहास बनाएंगे और बहुत बड़े मार्जिन के साथ व बड़ा बहुमत पंचकूला नगर निगम में भी भारतीय जनता पार्टी का होगा। लंबे समय से एक कमी महसूस की जा रही थी कि केंद्र में भाजपा की सरकार है और प्रदेश में भी पार्टी की सरकार है फिर भी नगर निगम में सहयोग न मिलने के कारण बहुत सारे विकास की काम रुक जाते थे। अब यह अंतिम बाधा भी दूर हो जाएगी। पंचकूला एक बहुत ही विकसित शहर के तौर पर देश में व दुनिया में अपनी पहचान बनाने में कामयाब होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS