Captain Abhimanyu बोले - पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वभर में भाजपा सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरा

- हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री एवं प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के सदस्य कैप्टन अभिमन्यु ने जगाधरी में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में लिया भाग
- कैप्टन अभिमन्यु ने आने वाले समय में पंजाब में भाजपा को जनता की सेवा करने का मौका मिलने का जताया दावा
yamunanagar : हरियाणा भाजपा कोर कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु (Former Finance Minister Captain Abhimanyu) ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज विश्व भर में भाजपा सबसे बड़े राजनीतिक दल के रुप में उभरी है। भाजपा का मुख्य उदेश्य भारत को मजबूत करने और भारत माता को फिर से परम वैभव को प्राप्त कराने का विचार है। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु बुधवार को जगाधरी के महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में भाजपा प्रदेश कार्य समिति के बैठक में भाग ले रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा आधारित राजनीतिक दल है। यह कार्यकर्ताओं का संगठन है। इस देश की राजनीति में भाजपा ने जो वैकल्पिक राजनीति प्रारंभ की थी। आज उसी राजनीति के चलते मुख्य धारा में लगातार पिछले नौ वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रही है। अनेक प्रदेशों के अंदर देश की सेवा करने का काम भाजपा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ये विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरा है। इस राजनीतिक संगठन के पीछे ना तो कोई परिवार, ना कोई राजपरिवार और ना ही कोई एक बिरादरी व कोई क्षेत्र है। बल्कि यह केवल मात्र भारत को मजबूत करने का विचार है। भारत माता को फिर से परम वैभव को प्राप्त कराने का विचार है। 21वीं शताब्दी को भारत के नाम करने का विचार है।
भाईचारे का संदेश देने का काम कर रही भाजपा
पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि पूरे विश्व में भारत का जो विश्व गुरु के सम्मान का स्थान है। उस विश्व गुरु के नाते जो एक अमन चैन, भाईचारा, शांति का संदेश देने का काम है, उसका जो मूल विचार है, उस विचार को लेकर पार्टी काम कर रही है। उसी कड़ी में कार्यकर्ताओं का यह संगठन समूह समय-समय पर अलग-अलग स्तर पर राष्ट्रीय स्तर पर, राज्य स्तर, जिलास्तर, मंडल स्तर, शक्ति केंद्र, गांव स्तर, बूथ स्तर और हर 60 वोट, 15 घर, पन्ना प्रमुख के स्तर पर आज यह सगंठन मजबूती के साथ खड़ा है। 36 बिरादरी सर्व समाज को साथ लेकर सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही व सर्वव्यापी संगठन बनकर उभरा है।
भाजपा की बेहतर भूमिका पर होगा विचार
कैप्टन अभिमन्यु ने जगाधरी में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बारे में कहा कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में समय-समय पर कार्य समिति की बैठक होती हैं। इसी क्रम में जगाधरी में बैठक हो रही है, जिसमें आने वाले समय में देश और प्रदेश की राजनीति के अंदर भाजपा की भूमिका और बेहतर कैसे हो, इस पर विचार किया जाएगा।
भाजपा कार्यकर्ता कमल के चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगे चुनाव
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता ही कमल फूल के चुनाव चिन्ह पर प्रदेश की सभी दस सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। कमल के फूल के चुनाव चिन्ह को लेकर जो कार्यकर्ता चुनाव में खड़ा होगा, उन सब में कोई ना कोई छोटा मोटा अंश कैप्टन अभिमन्यू का भी होगा। उन्होंने कहा कि मेरा व्यक्तिगत कोई विषय नहीं है, मैं क्या करुंगा और क्या नहीं करुंगा। मेरे लिए संगठन और संगठन के माध्यम से देश, समाज, राज्य और राष्ट्र सर्वोपरी है। मेरी भूमिका संगठन तय करता है कि मुझे क्या करना है, क्या नहीं करना। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले भी प्रदेश में अकेले ही चुनाव लड़े हैं। इस बार भी कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। सरकार मजबूती के साथ चल रही है। सरकार की मजबूती के लिए गठबंधन है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS