कैप्टन अभिमन्यु बोले, पांच राज्यों में भाजपा को आशातित परिणाम मिले

हरिभूमि न्यूज. जींद
हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री एवं यूपी के सह चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जिन पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव हुए उनके आशातित परिणाम भाजपा के पक्ष में आए हैं। पांचों राज्यों के चुनाव को विश्लेषक लोस के मध्यवति चुनाव की नजर से देख रहे थे। भाजपा दुनिया की सबसे बडी पार्टी है और पीएम नरेंद्र मोदी का दुनिया में एक अहम मुकाम है। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यूपी, उत्तराखंड, गोवा में भाजपा की दोबारा सरकार बनी, मणिपुर में भी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है। भाजपा सरकार की नीतियों तथा योजनाओं का फायदा लोगों को मिला, जनता ने विश्वास जताया जो सबसे बडा परिवर्तन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में मूल परिवर्तन, जनधन और मोबाइल शामिल हैं। 40 लाख लोगों के खाते खोले गए और आधार को जन धन से जोडा गया। जिसका फायदा सीधे जरूरतमंद लोगों को पहुंचा। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर जनता ने विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में विपक्षी गठबंधन ने सिद्धांतों का त्यागकर और नैतिकता को ताक पर रखकर जाति व साम्प्रदाय की राजनीति की। यहां तक की जिन्ना के नाम पर भी वोट मांगे गए। यूपी की जनता ने योगी को फिर से अपने सिर पर बैठाया, जिसके पीछे मुख्य वजह विश्वास, विकास, सुरक्षा, सडकें, गन्ना राशि का भुगतान समेत अन्य मद रहे। जिसके चलते भाजपा ने यूपी में इतिहास रचा।
पंजाब के बारे में उन्होंने कहा कि आप पार्टी को बहुमत मिलने के पीछे पंजाब की जनता की विकल्प सोच रही। परिवारवाद, भ्रष्टाचार, बिजली, पानी की विकल्पहिनता के चलते आप पार्टी की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि भाजपा सडक से लेकर सदन तक मजबूत हुई है। पंजाब सरकार कंगाली के कगार पर है और अरबों रुपये का कर्ज है। आप पार्टी सरकार को भी चाहिए कि वह जनता को भरोसा देकर सत्ता हासिल की है उसे पूरा करे। वायदा कर वोट लेने तथा बाद में जनता के विश्वास को तोडना सबसे बडा पाप है। मंहगाई तथा बेरोजगारी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर पैट्रो पदार्थों की कीमतों में इजाफा हुआ है। बावजूद इसके मंहगाई काबू में है। प्रति व्यक्ति की आय बढ रही है। हरियाणा में शत प्रतिशत नौकरियां पारदर्शी तरीके से मिली, सरकार की नीयत पुरी तरह साफ है और ईमानदारी से नौकरी दे रही है। पूर्व में सीएम के घर पर ही लिस्ट बनती थी और नौकरी भी अपने चेहतों को दी जाती थी। स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट, मंहगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर वे बहस करने को तैयार हैं। भाजपा सरकार ने किसानों को पूरा मान सम्मान दिया हुआ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS