कैप्टन अभिमन्यु बोले- कांग्रेस भेदभाव के लिए जनता से माफी मांगे

कैप्टन अभिमन्यु बोले-  कांग्रेस भेदभाव के लिए जनता से माफी मांगे
X
पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, कांग्रेस सरकार ने कुछ किया नहीं तो यहां के लोग सोच रहे थे कि कांग्रेस इसके लिए माफी मांगेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की मनोहर सरकार ने अनेक विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, पेयजल एवं बिजली सप्लाई में उल्लेखनीय कार्य किए। हिसार में बहुत बड़े हवाई अड्डे का निर्माण किया जा रहा है।

नारनौंद। कांग्रेस सरकार ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में नारनौंद क्षेत्र की जनता से भेदभाव किया और कोई विकास कार्य नहीं करवाया। कांग्रेसी नेता यहां वोट मांगने की बजाय भेदभाव के लिए जनता से माफी मांगे। यह बात यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु ने कही। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कांग्रेस के नेता यहां किस मुंह से वोट मांगने आते हैं। उन्होंने नारनौंद की तीन लाख जनता के लिए पेयजल, बिजली, पक्की गली, टेल पर पानी, स्वास्थ्य एवं स्कूल कॉलेज बनाने की कभी सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि जनता के लिए कांग्रेस सरकार ने कुछ किया नहीं तो यहां के लोग सोच रहे थे कि कांग्रेस इसके लिए माफी मांगेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की मनोहर सरकार ने अनेक विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, पेयजल एवं बिजली सप्लाई में उल्लेखनीय कार्य किए। हिसार में बहुत बड़े हवाई अड्डे का निर्माण किया जा रहा है।

भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा की सरकार किसानों को फसलों का नाममात्र मुआवजा देती थी। मनोहर सरकार ने शुरू के तीन वर्षों में ही 3500 करोड़ से अधिक का मुआवजा दिया। कांग्रेस सरकार का 200 करोड़ का बकाया मुआवजा भी भाजपा की सरकार ने दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। हरियाणा में तो कांग्रेस एक परिवार की प्राइवेट लिमिटेड पार्टी बनकर रह गई है।

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि मंडी में किसानों की गेहूं का दाना-दाना खरीदा जाएगा और समय पर उठान एवं भुगतान किया जाएगा। किसानों के साथ कोई भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे लगातार हलके के लोगों के बीच में जाकर उनके सुख-दुख में शामिल हो रहे हैं। बाहर वालों ने हमारा कभी भला नहीं किया। जनता तय करेगी कि कौन काम करने वाला है और कौन नहीं।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र लांबा, पूर्व चेयरमैन महावीर शर्मा, अजय सिन्धु, जयबीर माजरा, सुषमा पांचाल, जगदीश फौजी सरपंच, बिजेंद शर्मा, अमित यादव आदि उपस्थित थे।

Tags

Next Story