Captain Abhimanyu बोले : मोदी के आह्वान पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा देशवासियों में भर रही जोश

- मोदी के नेतृत्व में विकसित देश व विश्वगुरू बनेगा भारत
- नारनौंद विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए पूर्व वित्त मंत्री, भीड़ देख उत्साहित आए नजर
Hisar : देश की आजादी के बाद कुछ परिवार देश की सत्ता पर काबिज हो गए और उन परिवारों ने जनता तक आजादी के सही मायने पहुंचने ही नहीं दिए। उक्त शब्द प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने नारनौंद में ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा जनता में नया जोश का संचार कर रही है। यह यात्रा सेनानियों व बलिदानियों के बारे में जनता को जागरुक कर रही है।
उन्होंने नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा के अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सफल बनाने पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा व महिला मोर्चा पदाधिकारियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह यात्रा देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले बलिदानियों, शहीद सैनिकों व सेनानियों को नमन करने का तरीका है। तिरंगा यात्रा बताती है कि आजादी हमें यूं ही नहीं मिली बल्कि अनेक संघर्षों व बलिदानों से मिली है और इसे संजोकर रखना हर देशवासी का कर्तव्य है। तिरंगा यात्रा में जनता के हर वर्ग का उत्साह इस बात का सूचक है कि जब हम आजादी के 100 साल मना रहे होंगे, तो उस समय हमारा देश विकासशील नहीं बल्कि विकसित देश व विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका होगा।
उन्हाेंने कहा कि विपक्षी दल तिरंगा यात्रा का विरोध कर रहे हैं, जो उनकी तुच्छ मानसिकता का परिचायक है। वास्तव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उनके हर कार्य का विरोध करना इन दलों की आदत बन चुकी है और ये दल अपने समय के काले कारनामों व भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। तिरंगा यात्रा की आलोचना करना विपक्ष का निंदनीय व्यवहार है, अच्छा होता ये विपक्षी दल यात्रा का स्वागत करते और इसमें शामिल होते।
यात्रा में भीड़ जुटने से उत्साहित नजर आए कैप्टन अभिमन्यु
नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा में आयोजकों की उम्मीद से ज्यादा भीड़ जुटी, जिससे पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु उत्साहित नजर आए। उन्होंने आयोजकों व यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी उत्साह के दम पर क्षेत्र के कार्यकर्ता नारनौंद में कमल खिलाकर विकास में भागीदारी करेंगे। तिरंगा यात्रा कस्बे की पंजाबी धर्मशाला से शुरू होकर आसान चौक खंड मोड पुराना बस स्टैंड नया बस स्टैंड से गुजरकर भाजपा कार्यालय में इसका समापन हुआ इस दौरान कार्यकर्ताओं में बड़ा जोश नजर आया। तिरंगा हाथ में लेकर सड़कों पर झूमते नजर आए। जगह-जगह पर फूलों की बरसात की गई।
यह भी पढ़ें - Haryana : स्वतंत्रता दिवस पर 12 पुलिस अधिकारी व जवान पुलिस पदक से हुए सम्मानित
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS