कैप्टन अभिमन्यु बोले : ग्रामीण आंचल की महिलाओं ने बेहतरीन कार्य करके अपने प्रदेश का नाम किया रोशन

कैप्टन अभिमन्यु बोले : ग्रामीण आंचल की महिलाओं ने बेहतरीन कार्य करके अपने प्रदेश का नाम किया रोशन
X
पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि आज महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़कर कार्य कर रही हैं, जो काफी सराहनीय है। आज ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी समय सहायता समूह से जुड़ कर बेहतरीन कार्य करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है।

नारनौंद। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि आज महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़कर कार्य कर रही हैं, जो काफी सराहनीय है। आज ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी समय सहायता समूह से जुड़ कर बेहतरीन कार्य करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है। कैप्टन अभिमन्यु गांव खरबला में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्वयं सहायता समूहों के महासम्मेलन को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।

पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि काफी महिलाओं ने तो अलग-अलग प्रकार की वस्तुएं बनाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। महिलाओं द्वारा बनाए गए बाजरे के लड्डू संसद में भी चर्चा का विषय रहे। सरकार भी महिलाओं का सहयोग करके उनको आगे बढ़ने का मौका दे रही है। महिलाओं को और भी मजबूत बनाने के लिए इनका पूरा सहयोग किया जाएगा। इस कार्य में ग्रामीण भी महिलाओं का हौसला बढ़ाने का काम करें। इस मौके पर विभिन्न समूहों द्वारा आजीविका क्षेत्र में मुख्य रूप से बाजरे के लड्डू, बिस्कुट, कुरकुरे, लकड़ी के मनकों कि माला व कैंटीन चलाने आदि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समूहों के सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Tags

Next Story