जींद : कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

हरिभूमि न्यूज. जींद
गांव अहिरका बाईपास के निकट सोमवार देर रात को वैगनआर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
शीतलपुरी कालोनी निवासी सुभाष (38), शिवपुरी कालोनी निवासी जोगेंद्र (24) टै्रक्टर से मिट्टी डालने का काम करते हैं। सोमवार रात को दोनों बाइक पर शुगर मिल की तरफ से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही दोनों अहिरका बाईपास के निकट पहुंचे तो वैगनआर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास लोगों द्वारा दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देकर चालक कार सहित मौके से फरार हो गया लेकिन लोगों ने कार का नंबर नोट कर लिया।
मृतक के ताऊ के लड़के महाबीर ने बताया कि सुभाष और जोगेंद्र ट्रैक्टर से मिट्टी डाल कर अपने घर की रोजी रोटी चला रहे थे। सुभाष को दो लड़की तथा एक लड़का है जबकि जोगेंद्र की अभी शादी नहीं हुई थी। सुभाष अपने परिवार का अकेला ही कमाने वाला था। पुलिस ने महाबीर की शिकायत पर फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS