कुरुक्षेत्र में नहर में गिरी कार, डूबने से चालक की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

कुुरुक्षेत्र। गांव झांसा के पास से जा रही नरवाना ब्रांच नहर में एक आल्टो कार गिर गई। नहर में कार गिरने पर वहां काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर प्रगट सिंह को सूचित किया। गोताखोर प्रगट सिंह व उनकी टीम ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला। कार चालक की नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान अंबाला के रहने वाले सतपाल के रुप में हुई है।
जानकारी के अनुसार गांव काठगढ़ जिला अंबाला का रहने वाला सतपाल आल्टो कार से झांसा की ओर जा रहा था। झांसा में पुल के नजदीक उसकी कार अचानक नहर में जा गिरी। कार को नहर में गिरता देख वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे गोताखोर प्रगट सिंह व उनकी टीम ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला और सतपाल को बेहोशी की हालत में नहर से बाहर निकाला। सतपाल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सतपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS