जीटी रोड पर असंतुलित होकर पलटी कार, दो महिलाओं की मौत, चालक घायल

हरिभूमि न्यूज : कुरुक्षेत्र
शनिवार को जीटी रोड पर गांव समानी के समीप लुधियाना से दिल्ली जा रही कार संतुलन खोने से पलट गई। कार पलटने से कार में सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि कार चालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियाना से एक कार दिल्ली के लिए जा रही थी। कार को चालक सुखजीत सिंह चला रहा था। कार में लुधियाना निवासी राधा सभरवाल व कंचन सवार थी। जब कार समानी के समीप पहुंची तो कार चालक सुखजीत सिंह कार से संतुलन खो बैठा। असंतुलित होकर कार कई पलटी खाती हुई जीटी रोड से नीचे पलट गई।
गाड़ी पलटने से लुधियाना निवासी राधा सभरवाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कंचन गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसे में कार चालक सुखजीत सिंह को भी चोटे आई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक इलम सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हादसे में घायल महिला कंचन और कार चालक सुखजीत सिंह को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में जाते समय कंचन की भी मौत हो गई। घायल सुखजीत सिंह को चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी के अस्पताल मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया। थाना सदर प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया है कि पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS