सावधान! झांसे में फंसाकर महिलाओं को ठग रहा महिला गिरोह

हरिभूमि न्यूज : कुरुक्षेत्र
लाडवा में पिछले कई दिनों से एक महिला गिरोह सक्रिय हो रहा है। यह महिला गिरोह महिलाओं को अपने झांसे में फंसाकर महिलाओं के ठग रहा है। पिछले करीब एक सप्ताह में इस गिरोह की महिलाओं ने लाडवा के वार्ड नंबर 6 की विकास नगर कालोनी सहित कई कालोनी की महिलाओं को अपने झांसे में लेकर उनके साथ करीब 90 हजार रुपए की ठगी की है।
विकास नगर कालोनी की महिला सुनीता रानी, जमेरो, पूजा, सुमन, सीमा सहित कई महिलाएं इस संदर्भ में लाडवा थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह से मिली तथा महिला गिरोह के बारे में जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने महिलाओं से लिखित शिकायत लेकर गिरोह को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया तथा महिलाओं को भी कहा कि यदि कहीं भी इस प्रकार की महिला दिखाई दे तो वह पुलिस के सूचित करे।
पुलिस को दी शिकायत में महिलाओं ने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से शहर में बर्तन बेचने के नाम पर महिलाओं को झांसे में लेकर ठगने वाला महिला गिरोह सक्रिय हो रहा है। यह गिरोह घरों में जाकर में महिलाओ को अपनी बातों के जाल में फंसाकर महिलाओं को सबसे पहले अपने विश्वास में लेती हैं। उसके बाद यह महिलाएं उनसे सोने-चांदी के जेवर तक ठग कर ले जाती है। यह महिलाएं कहती है कि सोने-चांदी के डिजाइन हमने बाहर विदेशों में भेजने हैं, जिसके कारण आप एक जेवरात हमें दे वह दूसरा अपने पास रखें। इसके बदले में हम आपको कल बर्तन व इनाम देकर जाएंगे। यह महिलाएं इस तरह से महिलाओं को अपने झांसे में लेती है कि महिलाएं उन्हें अपने जेवर तक दे देती है।
अब तक यह महिलाएं अलग-अलग वार्ड में वार्ड की महिलाओं को झांसे में फंसकर करीब 90 हजार रुपए की सोने-चांदी के जेवरात की ठगी कर ले गई। गिरोह के सक्रिय होने से महिलाओं में रोष भी पनप रहा है। जब इस बारे में लाडवा थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि महिलाओं ने शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS