यमुनागनर में Love Jihad : युवती से निकाह कर अपने भाइयों व रिश्तदारों से संबंध बनाने के लिए किया मजबूर

यमुनागनर में Love Jihad : युवती से निकाह कर अपने भाइयों व रिश्तदारों से संबंध बनाने के लिए किया मजबूर
X
पुलिस ने पीड़ता की शिकायत पर आरोपित युवक समेत नौ लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक संबंध बनाने, बंधक बनाने व मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर

बिलासपुर थाना क्षेत्र की युवती ने एक विशेष समुदाय के युवक पर प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ निकाह करने और बंधक बनाकर स्वयं और अपने भाइयों समेत सामुहिक दुष्कर्म और अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ता की शिकायत पर आरोपित युवक समेत नौ लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक संबंध बनाने, बंधक बनाने व मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव का ही युवक उसके साथ पढ़ता था। इस दौरान वह उसका पीछा करने लगा। उस पर दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा था। आरोपित ने उसके चेहरे पर तेजाब डालने का डर दिखाकर उसके कई बार दुष्कर्म किया। 13 अगस्त 2020 को आरोपित ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। वहां पर आरोपित के साथ उसके भाई भी थे। आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद आरोपित उसे सुनसान जगह पर ले गए। आरोप है कि वहां पर उसके साथ जबरन निकाह किया। डरा धमकाकर कोरे कागज पर भी साइन करा लिए।

आरोप है कि उसके हाथ पर जबरदस्ती धार्मिक टैटू गुदवाया और उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। इसके बाद आरोपित उसे अपने साथ हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में लेकर गया। वहां उसे किराये के मकान में पत्नी बनाकर रहने लगा। इस दौरान उसके साथ रोजाना दुष्कर्म करता था। जब वह विरोध करती तो उसे चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देता था। आरोप है कि वहां पर आरोपित के भाई व रिश्तेदारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया व अप्राकृतिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि पावंटा साहिब में उसे कमरे में कैद कर दिया गया था। आरोपित वहां से उसे बाहर भी नहीं जाने देते थे। विरोध करने पर आरोपित उसके साथ मारपीट करते थे। चार दिसंबर को आरोपित बाहर गए थे। इसी दौरान वह मौका पाकर वहां से भाग निकली। उसने मामले की सूचना महिला पुलिस थाने में दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद उक्त सभी नौ आरोपितों के खिलाफ धारा 323, 376डी, 377 व 506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

क्या कहती है जांच अधिकारी

महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags

Next Story