जजपा जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा पर दुष्कर्म का केस दर्ज, रिश्ते की पोती ने लगाया आरोप

जजपा जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा पर दुष्कर्म का केस दर्ज, रिश्ते की पोती ने लगाया आरोप
X
रमेश गोदारा वर्ष 2014 में जजपा की टिकट पर आदमपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुका है। पीड़िता के अनुसार आरोपित ने पहली बार उसके साथ चंडीगढ़ के एमएलए हॉस्टल में दुष्कर्म किया था।

हिसार। जजपा पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। दुष्कर्म का आरोप पारिवारिक नाते में पोती लगने वाली 33 वर्षीय शादीशुदा युवती ने लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपित गोदारा ने पहली बार उसके साथ चंडीगढ़ के एमएलए हॉस्टल में दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर केस दर्ज करके चंडीगढ़ पुलिस को भेज दिया है। रमेश गोदारा वर्ष 2014 में जजपा की टिकट पर आदमपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुका है।

पुलिस को दी शिकायत में जिले के एक गांव में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि शादी से पहले उसे सिरदर्द की शिकायत रहती थी। एक बार वह वर्ष 2017 में सिरदर्द की दवाई लेने कुरुक्षेत्र गई थी। वहां जाने पर उसके पास रिश्ते में दादा लगने वाले रमेश गोदारा का फोन आया। पीड़िता का कहना है कि गोदारा ने कहा कि कालका में सिरदर्द का इलाज करने वाला अच्छा डॉक्टर है, यहां दिखा लो। वह उसे लेने कुरुक्षेत्र आया और वहां से उसे कार में कालका ले आया।

पीड़िता के अनुसार रात होने पर गोदारा ने उसे कहा कि रात को चंडीगढ़ में रूक जाते हैं। उस पर विश्वास करते हुए वह उसके साथ एमएलए हॉस्टल में रूक गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गोदारा ने उसके साथ रात को दुष्कर्म किया और अगले दिन घर छोड़ कर चला गया। घटना के बाद भी आरोपित उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद भी आरोपित गोदारा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और खुद को पारिवारिक सदस्य बताकर उसके ससुराल पहुंच जाता। आरोप है कि रमेश गोदारा ने उसकी शादीशुदा जिदंगी खराब कर दी।

Tags

Next Story