गलत इशारा करने का मामला : अनिल विज से मिले मनीष ग्रोवर, कही यह बात

गलत इशारा करने का मामला : अनिल विज से मिले मनीष ग्रोवर, कही यह बात
X
मनीष ग्रोवर ने कहा मेरे घर के बाहर किसानों का धरना चल रहा है। किसानों का आरोप है हिसार से आते वक्त वे जिस गाड़ी में सवार थे उसमें से महिला किसानों की ओर गलत ईशारा किया गया है।

हरियाणा में किसान आंदोलन और गत दिवस विधायक भयाना और मंत्री मनीष ग्रोवर के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर लगातार दूसरे दिन भी हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के साथ पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विस्तार से चर्चा करते हुए पूरे घटनाक्रम के बारे में गृह मंत्री को अवगत कराया।

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने गृह मंत्री अनिल विज से चंड़ीगढ़ सचिवालय में बुधवार को मुलाकात की। मनीष ग्रोवर ने कहा मेरे घर के बाहर किसानों का धरना चल रहा है। किसानों का आरोप है हिसार से आते वक्त वे जिस गाड़ी में सवार थे उसमें से महिला किसानों की ओर गलत ईशारा किया गया है। ग्रोवर ने कहा कि प्रसाशन ने वीडियो जारी किया है ऐसा कोई ईशारा नहीं किया गया है। किसानों का जो आरोप है अगर वे उसका सबूत दें तो मैं सज़ा भुगतने के लिए तैयार हूं। मैंने जब कोई इशारा किया ही नहीं है तो मैं माफ़ी नहीं मांगूगा। ग्रोवर ने कहा कि ये किसान आंदोलन नही कांग्रेस और कम्युनिस्ट के लोगों का आंदोलन है। उन पार्टियों के झंडे पीछे करके किसानों के कंधे पर बंदूक चलाई जा रही है।

Tags

Next Story