यमुनानगर : खुदकुशी करने के मामले में 20 दिन बाद आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

यमुनानगर जिले के कस्बा बिलासपुर की गुलशन कालोनी में करीब 20 दिन पहले व्यक्ति द्वारा की गई खुदकुशी के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक की पत्नी ने आरोपितों पर उसके पति को खुदकशी के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। मामले में अभी आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुलशन कालोनी बिलासपुर निवासी कमलेश देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति 46 वर्षीय गुरमान सिंह पिछले कुछ माह से परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के चलते 20 दिसंबर 2022 को उसके पति ने खुदकुशी कर ली थी। उस समय पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया था। मगर उसके पति की मौत के बाद उसे पता चला कि उसके पति को भूषण खाद वाला, रमेश, मिहा सिंह, देवेंद्र, रघविंद्र, अंकुश, राजीव वकील व दीपक परेशान कर रहे थे। आरोपितों ने उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसने आरोप लगाया कि आरोपितों ने उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाया था। जिस कारण उसके पति ने खुदकुशी की थी। उसने आरोपितों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 306, 34 व 506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS