कानून और ट्रैफिक व्यवस्था पर सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर

योगेंद्र शर्मा : चंडीगढ़
प्रदेश के विभिन्न शहरों में अपराधों पर अंकुश लगाने और यातायात के बेहतर प्रबंधन को लेकर सीसीटीवी लगाने की मुहिम चलाई जा रही है। गृहमत्री अनिल विज ने विधानसभा में साफ कर दिया है कि बेहतर कानून व्यवस्था और यातायात संचालन को ध्यान में रखतेे हुए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।
सीसीटीवी लगाने की योजना को लेकर हरियाणा विधानसभा में मामला उठा। जिस पर इस दिशा में उठाए जा रहे कदमों को लेकर विस्तार से जानकारी विधान सभा के सदस्यों के सामने रखी गई। जानकारी अनुसार फरीदाबाद में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली में यातायात मैनेजमेंट की स्थापना के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया को काम दिया गया है। उक्त कंपनी 1500 कैमरे यातायात प्रबंधन प्रणाली के लिए लगाने का करार हुआ है। 94 जंक्शन शहर भर में स्थापित करने की तैयारी की गई है और इस पर काम भी जारी हो गया है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में 700 सीसी टीवी कैमरे अभी तक लगाए जा चुके हैं। इसी तरह से स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 5460 सीसीटीवी कैमरे करनाल स्मार्ट सिटी कंपनी लिमिटेड की ओर से करोड़ों की राशि खर्च होगी। शहर में कैमरे लगाए जाने की प्रक्रिया जारी हो गई है। करनाल में इन्हें स्थापित किए जाने की मुहिम तेज करने के लिए कहा गया है। अलावा कुछ स्थानों पर एनएचएआई से अनुमति का इंतजार है। जहां से अनुमति मिलने के बाद इसका काम पूरा कर
दिया जाएगा। अंबाला में 22 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी है। कुरुक्षेत्र में 24 जगह और करनाल में 28 स्थानों पर इसके अलावा पानीपत में 22 स्थानों पर सोनीपत में 24 स्थानों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ 24 घंटे सातों दिन निगरानी प्रणाली के लिए इन सभी शहरों में 120 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसी तरह से राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है जिसको हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम को 120 सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए आपूर्ति जल्द से जल्द करने आदेश दिया गया है। सीसीटीवी लगने से प्रदेश में निगरानी तंत्र को मजबूती मिलेगी।
देश की साइबर सिटी के लिए ये योजना
अंतर्राष्ट्रीय शहर गुरुग्राम में कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए आरडी गुरुग्राम के साथ सीसीटीवी निगरानी प्रणाली लगाने की योजना तैयार है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 45. 55 करोड़ रुपए की राशि सरकार द्वारा हरियाणा पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत स्वीकृत की है। इस क्रम में 25 करोड की राशि गमांड़ा गुरुग्राम को दे दी गई है वर्तमान में यह परियोजना मार्ट गुरुग्राम के साथ विचाराधीन है बाकी राशि 20.55 करोड का उपयोग अन्य जिलों में सीसीटीवी लगाने के लिए किया जाएगा।
ये शहर भी शामिल
हरियाणा के जींद के अलावा रोहतक, सोनीपत, झज्जर, हिसार, सिरसा, पानीपत यमुना नगर, रेवाड़ी, पलवल, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, फतेहाबाद, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, नारनौल, नूंह जैसे शहरों के नाम नाम शामिल हैं। इन सभी शहरों में सीसीटीवी लगाने की योजना है।
अपरािधयों पर भी नजर रखी जाएगी
कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए प्रदेश के सभी जिलों में सीसीटीवी लगाने की योजना है। इससे अपरािधयों पर भी नजर रखी जाएगी। कई बार वारदात का सुराग नहीं लगा पाता। सीसीटीवी कैमरे लगाने के बाद बदमाशों का आसानी से सुराग लग सकेगा। सीसीटीवी फुटेज को अदालत में सबूत के रूप में पेश किया जाएगा।
-गृह मंत्री अनिल विज
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS