सीडीएलयू का पुस्तकालय हुआ डिजिटल, कुलपति ने किया उद्घाटन

सीडीएलयू का पुस्तकालय हुआ डिजिटल, कुलपति ने किया उद्घाटन
X
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय पूर्ण रूप से डिजिटल हो गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने शुक्रवार को ई-पुस्तकालय का उद्घाटन किया।

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय पूर्ण रूप से डिजिटल हो गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने शुक्रवार को ई-पुस्तकालय का उद्घाटन किया। जानकारी देते हुए पुस्तकालय अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुस्तकालय को पूर्ण रूप से डिजिटल बनाने में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजमेर सिंह मलिक के निर्देशानुसार में कार्य किया गया।

उन्होंने कहा कि इस कार्य को पूरा करने में लगभग 1 साल का समय लगा। इसमें लगभग एक लाख से ऊपर पुस्तकों को डिजिटल पोर्टल पर दर्शाया गया है। इस पोर्टल पर अब विद्यार्थी व शोधकर्ता ई-संसाधनों को ऑनलाइन लॉग इन कर सकते हैं। इस पोर्टल पर उपयोगकर्ता लेखक टाइटल व प्रकाशन के कैटेगरी अनुसार पुस्तकों को देख सकते हैं। प्रोफेसर अजमेर सिंह मलिक ने आज इस पोर्टल का बटन दबाकर शुभारंभ किया।

Tags

Next Story