Haryana Weather : हरियाणा में फिर बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानिए आगे का हाल...

Haryana Weather : हरियाणा में फिर बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी  किया येलो अलर्ट, जानिए आगे का हाल...
X
हरियाणा एनसीआर दिल्ली मौसम प्रणाली की बादल वाही देखने को मिलेगी अगर मौसम प्रणाली अपने सही ट्रैक पर रही तो हरियाणा के उत्तरी,पूर्वी, और दक्षिणी हिस्सों में साथ ही साथ एनसीआर दिल्ली में 21-26 सितंबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

Weather Update : हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून की विदाई से पहले एक बार सुस्त मानसून गतिविधियां दुरूस्त होने की संभावना बन रही है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मानसून गतिविधियों का अंतिम दौर में आने वाले चार पांच दिनों के दौरान अपनी सम्मानजनक उपस्थिति के बाद विदाई लेगा।


राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर बंगाल की खाड़ी पर बनीं मौसम प्रणाली की वजह से एक बार फिर से दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं का रूख हरियाणा एनसीआर दिल्ली की तरफ हों गया है जिसकी वजह से आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अनेक स्थानों पर करनाल सिरसा आदमपुर महेंद्रगढ़ रेवाड़ी फरीदाबाद गुड़गांव सोनीपत पानीपत चरखी दादरी नूह मेवात जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है।


आने वाले पांच दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली से मानसून की विदाई सम्मानजनक तरीके से होगी जो सितंबर के अंत में होने की संभावना बन रही है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून गतिविधियों पर लगा ब्रेक हट चुका है और सुस्त बनीं मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गई है। कृषि फसलों की कटाई का समय भी नजदीक आ गया है । और काफी किसान भाईयों ने फसलों की कटाई शुरू कर दी है । उनको सलाह दी जाती है कि अपने कटाई और कढ़ाई के काम को मौसम को देखते हुए रोक दे।

मंगलवार को वर्तमान परिदृश्य में सम्पूर्ण देश भर में निम्नलिखित मौसमी प्रणालियां बनीं हुईं जिनमें दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर प्रतिचक्रवात बनने के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के कच्छ के कुछ हिस्सों से आज, 20 सितंबर 2022 (मानसून वापसी की सामान्य तिथि 17 सितंबर है) को विदा हो गया है। मानसून की वापसी की रेखा खाजूवाला, बीकानेर, जोधपुर और नलिया से होकर गुजर रही है। गुजरात के कच्छ और भुज और पश्चिमी राजस्थान पर मानसून विदाई शुरू हो गई है। इसके साथ एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है और आज सोमवार को मॉनसून ट्रफ रेखा हिसार, दिल्ली, बरेली, वाराणसी, डाल्टनगंज, बालासोर और फिर दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी की ओर जा रही है।आज जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों से मानसून विदा हो चुका है। बंगाल की खाड़ी व उड़ीसा के तट पर एक और कम दबाव का क्षेत्र (Low pressure area) बन गया है।


आगामी 24 घंटों में उड़ीसा व उत्तरी छत्तीसगढ़ की तरफ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना बन रही है। साथ ही साथ आज पाकिस्तान पर बना कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 21 सितंबर की रात्रि तक उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश कर जाएगा और उत्तरी राजस्थान और पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बनने जा रहा है इस दौरान पूर्वी नमी वाली हवाओं का मिलन पछुआ पवनों से होगा और इन मौसम प्रणालीयों के प्रभाव से आगामी चार-पांच दिन 21-26 सितंबर के दौरान हरियाणा के उत्तरी पूर्वी जिलों और दक्षिणी जिलों पंचकूला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र करनाल कैथल जींद पानीपत सोनीपत फरीदाबाद गुड़गांव पलवल सोहना तावडू रेवाड़ी महेंद्रगढ़ झज्जर रोहतक चरखी दादरी हल्की पर मध्यम बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है और शेष हरियाणा में भी बिखराव वाली बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा ।इस दौरान सम्पूर्ण इलाके में बादल वाही देखने को मिलेगी और साथ ही साथ तेज़ गति से हवाएं चलने की संभावना बन रही है। अगले 24 घंटों के दौरान अवसाद एक स्पष्ट अवसाद (डिप्रेशन) में विकसित होगा और बाद में एक गहरे अवसाद (डिप डिप्रेशन) में तीव्र हो सकता है।


हरियाणा एनसीआर दिल्ली मौसम प्रणाली की बादल वाही देखने को मिलेगी अगर मौसम प्रणाली अपने सही ट्रैक पर रही तो हरियाणा के उत्तरी,पूर्वी, और दक्षिणी हिस्सों में साथ ही साथ एनसीआर दिल्ली में 21-26 सितंबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है जबकि शेष हरियाणा में भी बिखराव वाली बारिश की गतिविधियां की संभावना बन रही है इस लिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। और सितंबर महीने के अंत तक सम्मानजनक तरीके से मानसून की विदाई होगी।

आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों बादल वाही और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियों की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हुई आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस से 36.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जबकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस से 27.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

Tags

Next Story