महिला आश्रम रोहतक के संवासियों पर चर्चा, मंत्री कमलेश ढांडा ने वेरिफिकेशन के दिए निर्देश

Chandigarh : महिला आश्रम रोहतक में 13 वर्ष से अधिक समय से रह रही संवासियों के भविष्य पर गंभीरता से मंथन उपरांत हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा (Kamlesh Dhanda) ने छह संवासियों को रहने की अनुमति प्रदान की । बाकी छह संवासियों की उपायुक्त के माध्यम से वेरिफिकेशन करवाते हुए आगामी निर्णय लेने के निर्देश दिए। बुधवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने हरियाणा सचिवालय स्थित कार्यालय में महिला आश्रम रोहतक के संबंध में बैठक की अध्यक्षता की।।
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक मोनिका मलिक एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता व स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि शामिल हुए। राज्यमंत्री ने अकेली रह रही व ऐसी संवासी, जिनके केवल बेटियां हैं, उन्हें महिला आश्रम में रहने की अनुमति को मंजूरी प्रदान की। उन्होंने छह संवासियों की विस्तृत रिपोर्ट एवं आमदनी स्त्रोत की जानकारी संबंधित उपायुक्त के माध्यम से वेरिफिकेशन करवाते हुए मंगवाने के निर्देश दिए, ताकि उन संवासियों के महिला आश्रम में रहने बारे निर्णय लिया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से रोहतक के साथ-साथ करनाल महिला आश्रम में संवासियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि संवासियों की मूलभूत सुविधाओं का मानदंडों के अनुरूप ख्याल रखा जाए।
यह भी पढ़ें - Sonipat : किशोर से कुकर्म करने के दोषी को उम्रकैद की सजा, लगाया 1 लाख जुर्माना
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS