फर्जी वोट बनाने का मामला : पूर्व राज्यमंत्री सुखबीर कटारिया सहित 8 लोगों के खिलाफ आरोप तय, 2014 में दर्ज हुआ था केस

गुरुग्राम। फर्जी वोट मामले में प्रदेश के पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया ( Former Minister Sukhbir Kataria ) की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही। गुरुग्राम गांव के ओमप्रकाश कटारिया ने फर्जी वोट बनवाने से संबंधित कई मामले अदालत में दायर किए हुए हैं। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत ने सुखबीर कटारिया सहित 8 लोगों के खिलाफ फर्जी वोट बनाने के मामले में आरोप तय कर दिए हैं। इस मामले में कुल 12 आरोपी हैं। 4 आरोपी अभी इस मामले में फरार बताए जाते हैं।
ओमप्रकाश कटारिया ने वर्ष 2014 में 14 जून को सेक्टर 5 थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि पूर्व मंत्री ने इन सभी के साथ मिलकर वर्ष 2009 में क्षेत्र के कई लोगों के फर्जी आईडी बनाकर वोट बनवाए थे। ओमप्रकाश कटारिया ने आरोप लगाए थे कि फर्जी वोटों के बल पर ही सुखबीर कटारिया विधानसभा गुरुग्राम का चुनाव जीत पाए थे और चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस मंत्रीमंडल में खेल राज्यमंत्री बन पाए थे। कटारिया ने पूर्व मंत्री के खिलाफ और भी कई शिकायतें दी हुई हैं। कुछ मामले अभी अदालत में विचाराधीन हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS