Charkhi Dadri : प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद व बेटी को मारी गोली

Charkhi Dadri : प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद व बेटी को मारी गोली
X
  • पिता ने रिश्तेदारों संग दिया वारदात को अंजाम
  • बेटी ने मई महीने में किया था प्रेम विवाह

Charkhi Dadri : गांव उण में एक पिता ने अपने दामाद को गोली मारकर बेटी का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने बेटी को भी गोली मारकर खेत में फेंक दिया। आरोपियों के पीछे पुलिस लगी होने के कारण आरोपी शव को खेतों में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दामाद की शिकायत पर ससुर सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी अनुसार रोहतक जिला के गांव पिलाना निवासी साक्षी ने भिवानी के गांव ऊण निवासी मोहित के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों ने साक्षी के परिजनों की मर्जी के बिना मई महीने में मंदिर में सात फेर लिए। शादी के बाद साक्षी अपने पति मोहित के साथ ऊण गांव में रहती थी। साक्षी के परिजन इस शादी से खुश नहीं थी। सोमवार देर शाम को साक्षी के पिता कुलदीप अपनी बुआ के लड़के सासरौली निवासी आकाश व तीन अन्य युवकों के साथ मोहित के घर ऊण पहुंचे । उन्होंने घर में घुसते ही रिवाल्वर निकालकर मोहित पर गोली दाग दी। गोली मोहित की बाजू पर लगी। इसके बाद आरोपी साक्षी का अपहरण कर ले गए। गोली की आवाज सुनकर मोहित का भाई व पड़ोसी मौके पहुंचे, जब तक आरोपी साक्षी का अपहरण कर भाग गए।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत क्षेत्र में चोरों तरफ नाकाबंदी कर दी। आरोपियों ने साक्षी को भी गोली मारी तथा खेतों में फेंक कर फरार हो गए। परिजनों ने साक्षी व मोहित को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया। थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि मामला प्रेम विवाह से जुड़ा हुआ है। मोहित की शिकायत पर साक्षी के पिता पिलाना निवासी कुलदीप व सासरौली निवासी आकाश सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

साक्षी के परिजन शादी से नाराज

गांव ऊण निवासी मोहित ने 6 महीने पहले पिलाना निवासी साक्षी से प्रेम विवाह किया था। माहित के परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया, लेकिन साक्षी के परिजन नाराज थे। शादी के बाद से दोनों ऊण गांव में रहते थे। बताया जा रहा है कि साक्षी के परिजन रिश्ता तोड़ने का दबाव बना रहे थे। जब साक्षी ने उनकी बात नहीं मानी तो वारदात को अंजाम दिया।

अपहरण कर मारी गोली

माहित की बाजू पर गोली मारने के बाद आरोपियों ने साक्षी का अपहरण कर लिया। आरोपी साक्षी को लेकर रानीला से बास रोड पहुंचे। जब साक्षी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसको 5 गोली मार दी तथा खेतों में फेंक दिया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने साक्षी को बरामद कर लिया। मोहित व साक्षी को रोहतक पीजीआई भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें - Jind : प्रदूषण का लगातार स्तर बढ़ने से बच्चे, वृद्ध व सांस के रोगियों की बढ़ी परेशानी

Tags

Next Story