बेड या ऑक्सीजन ना मिले तो एमएलए और एमपी के घरों में डेरा डाल लें : चढूनी

बेड या ऑक्सीजन ना मिले तो एमएलए और एमपी के घरों में डेरा डाल लें : चढूनी
X
संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर के सभी किसानों से अपील की है कि कोरोना महामारी के बीच अफवाहों से बचकर रहें। किसान आंदोलन देश पर आए संकट की घड़ी में भी मजबूत स्थिति में है। भारतीय जनता पाटी आईटी सेल की तरफ से मनगढंत बातें फैलाई जा रही हैं। यही नहीं किसानों की एकता को भी तोड़ने के प्रयास किये जा रहे है।

Haribhoomi News : एक ओर जहां हरियाणा के हर क्षेत्र में कोरोना व आक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। वहीं किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने ट्वीट कर लोगों को सलाह दी है। जिन्हें हॉस्पिटल में बेड या ऑक्सीजन सिलेंडर न मिले वह अपने विधायकों (MLA )और सांसदों (MP) के घरों में जाकर डेरा डाल लें।

वहीं तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों ने मई दिवस को किसान-मजदूर एकता दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। किसानों ने यह निर्णय संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों की ऑनलाइन माध्यम से आयोजित बैठक में लिया। जिसमें तय किया गया कि कुंडली सहित सभी मोर्चों पर सांझा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें किसानों औेर मजदूरों को बर्बाद करने के लिए लाए गए कानूनों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही आंदोलन को मजबूती के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ाने के लिए किसान और मजदूर हु्कांर भरेंगे।

अफवाहों से बचकर रहें : मोर्चा

संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर के सभी किसानों से अपील की है कि कोरोना महामारी के बीच अफवाहों से बचकर रहें। किसान आंदोलन देश पर आए संकट की घड़ी में भी मजबूत स्थिति में है। भारतीय जनता पाटी आईटी सेल की तरफ से मनगढंत बातें फैलाई जा रही हैं। यही नहीं किसानों की एकता को भी तोड़ने के प्रयास किये जा रहे है। किसानों का यह आंदोलन सोशल मीडिया पर की जा रही लड़ाई से कहीं आगे बढ़ गया है। मोर्चा नेताओं ने कहा कि किसान आंदोलन के बारे में आ रही खबरों पर पुष्टि करके ही अपना मत रखें। किसानों की एकता व आत्मविश्वास से ही इस आंदोलन की जीत निश्चित तौर पर होगी।

Tags

Next Story