कनाड़ा का वीजा लगवाने का झांसा देकर 15 लाख ठगे

हरियाणा के जींद में कनाडा का वीजा लगवा रोजगार उपलब्ध करवाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये हड़पने पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निम्नाबाद निवासी कबलसिंह पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बंदराला करनाल निवासी विक्रमजीत व उसकी पत्नी गुरलीन से जान पहचान रही है।
दोनों ने उसे बताया कि वे कनाडा भेजकर रोजगार उपलब्ध करवाते हैं। जिस पर उसने भी विक्रमजीत व उसकी पत्नी से कनाडा भेजकर रोजगार दिलाने की बात कही। जिसकी एवज में उन्होंने 15 लाख रुपये की डिमांड की। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही उसका कनाडा का वीजा लगवा दिया जाएगा। दोनों की बातों में आकर उसने तीन नवम्बर 15 लाख रुपये उन्हें दे दिए।
बावजूद इसके लम्बे समय तक उसका कनाडा के लिए वीजा नहीं लगा। शुरु में दोनों कुछ समय इंतजार करने की बात करते रहे। वीजा न लगने पर जब उसने राशि वापस मांगी तो उन्होंने राशि लौटाने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। सदर थाना सफीदों पुलिस ने कबल सिंह की शिकायत पर विक्रमजीत तथा उसकी पत्नी गुरलीन के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सदर थाना सफीदों के जांच अधिकारी रणबीर ने बताया कि कनाडा का वीजा लगवाने का झांसा देकर राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी गई थी। जिसके आधार पर दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS