आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के पात्र हैं या नहीं, यहां करें चेक

आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के पात्र हैं या नहीं, यहां करें चेक
X
इच्छुक व्यक्ति अपनी पात्रता mera.pmjay.gov.in पर लॉग-इन करके पता कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 14555 पर संपर्क कर सकते हैं।

हरियाणा सरकार ने पात्र लोगों से 'आयुष्मान भारत पखवाड़ा' के दौरान आयुष्मान-कार्ड (Ayushman Card) बनवाने का आह्वान किया है। हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' के तहत सालाना 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज किया जाता है।

उन्होंने बताया कि राज्य में 15 सितंबर से 30 सितंबर, 2021 तक 'आयुष्मान भारत पखवाड़ा' मनाया जा रहा है जिसमें पात्र व्यक्ति आधार कार्ड, राशन कार्ड व परिवार पहचान-पत्र लेकर अटल सेवा केंद्र या सूचीबद्घ सरकारी व निजी अस्पताल में आयुष्मान-कार्ड नि:शुल्क बनवा सकते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपनी पात्रता mera.pmjay.gov.in पर लॉग-इन करके पता कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 14555 पर संपर्क कर सकते हैं।

Tags

Next Story