पोल्ट्री फॉर्म संचालक को बंधक बनाकर मुर्गे लूटे, दो आरोपी गिरफ्तार

पोल्ट्री फॉर्म संचालक को बंधक बनाकर मुर्गे लूटे, दो आरोपी गिरफ्तार
X
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Yamunanagar : पोल्ट्री फार्म के संचालक व उसके सह कर्मचारी को बंधक बनाकर लाखों रुपये के मुर्गे लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव अजीजपुर कलां निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि गत 16 मई की रात को वह अपने सह कर्मचारी सुबोध के साथ पोल्ट्री फार्म पर सो रहा था। इसी बीच रात के एक बजे के करीब पोल्ट्री फॉर्म पर आठ दस बदमाश आए और जबरदस्ती उसे व उसकी सह कर्मचारी सुबोध को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी पोल्ट्री फार्म से तीन हजार मुर्गे लूटकर फरार हो गए। उसने बताया कि बाजार में लूटे गए मुर्गों की कीमत करीब दो लाख रुपये है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

मामले की जांच कर रहे पुलिस की अपराध अन्वेषण टू के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले में पुख्ता सबूत मिलने पर आरोपी रोहित को पकड़ कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था और मुर्गों को हरगुण नामक व्यक्ति को बेचे थे। पुलिस ने आरोपी रोहित की निशानदेही पर हरगुण को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Advisory : किराएदार व घरेलू नौकर की पुलिस वैरिफिकेशन जरूरी

Tags

Next Story