सीएम ने अम्बाला को दी कई मनोहर सौगात, प्रदेश के लिए की ये घोषणाएं

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज अम्बाला छावनी में करोडों रूपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उदघाटन किया। इनमें 38 करोड 69 लाख रूपये की राशि से बने आल वैदर स्वीमिंग पुल, एसडीओ सिविल कॉम्पलैक्स 41 करोड 52 लाख रूपये की राशि से निर्मित तथा 12 करोड 96 लाख रूपये की राशि से बने एससी ब्वाएज स्पोर्टस होस्टल का उद्घाटन एवं लोकार्पण शामिल हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की मेजबानी का हरियाणा को अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कहा कि इन खेलों के चौथे संस्करण की इन खेल प्रतियोगिताओं के मुख्य आयोजन पंचकूला में होंगे जबकि स्वीमिंंग जिम्रास्टिक से सम्बन्धित प्रतियोगिताएं अम्बाला छावनी में होगी, इसके अलावा कुछ प्रतियोगिताएं शाहबाद, चण्डीगढ व दिल्ली में होंगी। उन्होंने कहा कि पहले अम्बाला को साईंस सिटी तथा मिक्सी उद्योग के नाम से जाना जाता था लेकिन अब यहां पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनने से अम्बाला को खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान मिली है। अम्बाला छावनी में उत्तर भारत का बेहतरीन किस्म का स्विमिंग पुल का निर्माण किया गया है जिससे युवाओं को स्वीमिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि अम्बाला में स्वीमिंग की अकादमी बनाई जाएगी जिसमें सालभर तैराकी से सम्बन्धित प्रतियोगिताएं होंगी और देश दुनिया के तैराक आएंगे जिससे स्थानीय लोग भी यहां तैराकी सीख पाएंगे।
राई में स्थित स्पोर्टस स्कूल को खेल यूनिवर्सिटी बनाया जाएगा
उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ युवा हुनरमंद भी बनें इसके लिए एक यूनिवर्सिटी भी हरियाणा में स्थापित की गई है जिसमें हुनर से सम्बन्धित 800 कलाएं सुचिबद्घ की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनीपत राई में स्थित स्पोर्टस स्कूल को खेल यूनिवर्सिटी बनाया जाएगा। वहां पर खेलों से सम्बन्धित रिसर्च होंगी और खेलों को बढावा देने के लिए नई-नई योजनाओं पर काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय पहलवान को प्रतीक रूप में जोड़ते हुए यह नारा लगाया और खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने वाले सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अम्बाला को उद्योग का केंद्र बनाना चाहते हैं जिस प्रकार से प्रदेश के दक्षिण में गुरूग्राम है उसी प्रकार उत्तर में अंबाला में उद्योग विकसित हों तथा इनवस्टर यहां पर आएं।
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि विकास की जिन करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का आज उद्घाटन एवं लोकापर्ण किया गया है उससे यहां के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी और खेल के क्षेत्र में लोगों को आगे बढने का मौका मिलेगा। उन्होंने आल वैदर स्विमिंग पुल के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा स्वीमिंग पुल पूरे उत्तर भारत में नहीं है। आल वैदर स्वीमिंग पुल में वार्म अप पुल, वीआईपी स्टेज, फिटनेस हाल, जज रूम, एथलैटिक लॉन्ज रूम, कंटीन, बॉक्सिंग हाल, फिल्ट्रेशन प्लांट रूम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि खेलों इंडिया यूथ गेम्स के तहत यहां पर आल वैदर स्वीमिंग पुल में तैराकी की प्रतियोगिताएं होंगी। एस.सी. ब्वाएज स्पोर्टस होस्टल में 160 खिलाडियों के ठहरने की व्यवस्था होगी तथा कोचिज के रूकने के लिए भी व्यवस्था होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS