Covid -19 : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से दो दिन पहले मिले थे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Covid -19 : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से दो दिन पहले मिले थे मुख्यमंत्री मनोहर लाल
X
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कोरोना रिपाेर्ट पाजिटिव आई है। दो दिन पहले उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया के अलावा केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव यूपी. सिंह और हरियाणा के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरक्ति मुख्य सचिव देवेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे थे

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री आवास पर कोराना का खौफ पसर गया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तबीयत खराब होने पर कराए गए टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बात की जानकारी खुद गजेंद्र सिंह शेखावत की तरफ से ट्वीट कर दी गई है। दो दिन पहले ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से दिल्ली में गजेंद्र सिंह शेखावत मिले थे।

नई दिल्ली के श्रमशक्ति भवन स्थित जल शक्ति मंत्रालय में मंगलवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में SYL नहर निर्माण विवाद पर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बीच मध्यस्थता की थी। वहीं रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद हरियाणा में सीएम कार्यालय में खबबली मच गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया के अलावा केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव यूपी. सिंह और हरियाणा के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरक्ति मुख्य सचिव देवेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

बता दें कि बुधवार को ही चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास पर नौ लाेगाें की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


Tags

Next Story