मुख्यमन्त्री मनोहर लाल ने राम मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख दस हजार रुपये का चंदा दिया

हरियाणा के मुख्यमन्त्री मनोहर लाल (Cm Manohar Lal) ने आज 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान, हरियाणा' की समिति को पांच लाख दस हजार रुपए का चेक भेंट किया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेन्द्र जैन के अलावा हरियाणा प्रान्त के संघ चालक पवन जिंदल, अभियान के प्रांत प्रमुख राकेश त्यागी, प्रान्त सह संयोजक श्री प्रेम शंकर, प्रान्त प्रचार-प्रसार प्रमुख मंजुल पालीवाल, समिति के सदस्य रमेश गुप्ता, ऋषिपाल शास्त्री, विभाग संघ चालक रमाकांत भारद्वाज भी उपस्थित थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को जन्मभूमि मंदिर के प्रारूप का चित्र भी भेंट किया।
बता दें कि राम मंदिर के लिए चंदा जुटाने का अभियान 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद लोगों का समर्पण और सहयोग राशि लेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS