Chief Minister Manohar Lal बोले, योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं

Chief Minister Manohar Lal बोले, योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं
X
मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal) ने 21 जून को छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रदेश के लोगों को संदेश दिया ।


चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister manohar Lal) ने प्रदेश के लोगों से स्वस्थ्य एवं निरोग शरीर के लिए योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने अपील की है क्योंकि योग मन, आत्मा और शरीर को जोड़ता है और हमें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कोविड-19 के चलते लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए हमें केन्द्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए शीर्ष वाक्य घर से योग-परिवार के साथ योग की पालना करनी होगी।

मुख्यमंत्री ने 21 जून को छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रदेश के लोगों को संदेश देते हुए कहा कि कालांतर में लम्बे समय से देश गुलाम रहा, जिस कारण योग आम जन से हटकर ऋषि-मुनियों तक सीमित हो गया था। परन्तु वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से एक नई क्रांति आई, जिसमें योग लोगों की जीवन शैली का हिस्सा बना और इस प्रकार से भारत की इस प्राचीन विधा को पुन: जीवित किया गया।

Tags

Next Story