Bhiwani News : मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे भिवानी की नई जेल का उद्घाटन

Bhiwani News : मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे भिवानी की नई जेल का उद्घाटन
X
नई जेल में बंदियों की क्षमता 774 व्यक्यिों की है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों बंदी शामिल हैं। नया जेल परिसर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।

Bhiwnai News : सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal) पांच सितंबर को भिवानी जेल के विस्तारीकरण कार्य का उद्घाटन करेंगे। करीब 12 एकड़ में 29 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से नई जेल (Jail) का निर्माण किया गया है। नई जेल में बंदियों की क्षमता 774 व्यक्यिों की है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों बंदी शामिल हैं। नया जेल परिसर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।

जेल अधीक्षक सेवा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्घाटन समारोह में उर्जा एवं कारागार मंत्री रणजीत सिंह भी शामिल होंगे तथा भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह और भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ उपस्थिति रहेंगे। समारोह में हरियाणा पुलिस आवास निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. आरसी मिश्रा व महानिदेशक कारागार मोहम्मद अकील के अलावा कारागार के आलाधिकारी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि जेल विस्तारीकरण कार्य में नई जेल परिसर में पांच बैरेक पुरुष बंदियों के लिए तथा एक बैरेक महिला बंदियों के लिए बनाई गई है। एक पुरुष बैरेक की क्षमता 126 की तथा महिला बैरेक की क्षमता 114 की है। पहले पुरानी जेल में बंदियों की क्षमता 561 थी, जो अब कुल 1335 की हो गई है।

उन्होंने बताया कि नई जेल परिसर में एक शैड कौशल विकास के लिए बनाया गया है, जहां पर जेल बंदी कोई न कोई कार्य सीख सकेंगे। इसी प्रकार से नए परिसर में महिला और पुरुष बंदियों का परिजनों से मिलने के लिए अलग-अलग मुलाकात कक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त एक अलग से किचन भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जेल परिसर में एक प्रशासनिक ब्लॉक बनाया गया है, जिसमें जेल के अधिकारियों के ऑफिस हैं।

ये भी पढ़ें- लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने थाने के बाहर गटका जहर, जबरन शारीरिक सम्बंध बनाने का लगाया आरोप

Tags

Next Story