मुख्यमंत्री मनोहर लाल रक्षाबंधन की पू्र्व संध्या पर महिलाओं से करेंगे संवाद

चण्डीगढ़। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल दो अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यमम से महिलाओं से सीधे संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का नाम म्हारी बात-म्हारे मनोहर के साथ रखा गया है। इसमें मुख्यमंत्री 500 महिलाओं से संवाद करेंगे।
यह कार्यक्रम रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर दो अगस्त को 3 बजे से होगा। सीएम मनोहर लाल ने ने ट्वीट करते हुए खुद अनुरोध किया है कि आप सब इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें और महिला शक्ति का हौसला बढ़ाएं। वहीे मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगामी 3 अगस्त को कई जिलों को सौगात देंने वाले है।
रक्षाबंधन की पू्र्व संध्या पर वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के द्वारा 'म्हारी बात—म्हारे मनोहर के साथ' कार्यक्रम के तहत हरियाणा की 500 महिलाओं से संवाद करूंगा। मेरा प्रदेश के लोगों से निवेदन है कि आप सब भी इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें और महिला शक्ति का हौसला बढ़ाएं। pic.twitter.com/yhdfZApWzz
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 1, 2020
बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्थानांतरण नीति में रक्षा बंधन के अवसर पर महिला कर्मचारियों को स्टेशन का विकल्प चुनते समय एक बड़ी राहत प्रदान की है जिसके तहत अविवाहित या तलाकशुदा या विधवा महिला कर्मचारी को अब पहले 'जनरल ट्रांसफर ड्राइव' में भाग लेने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे मामलों में विवाह के बाद उनसे विकल्प मांगा जाएगा तथा नवविवाहिता या अन्य उक्त श्रेणी की महिला कर्मचारियों को उसके विकल्प के अनुसार तीन वर्ष के लिए पहला स्टेशन दिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS