मुख्य सचिव Sanjeev Kaushal बोले : स्वयं को नवीनतम तकनीक एवं जानकारी से रखे हमेशा अपडेट

मुख्य सचिव Sanjeev Kaushal बोले : स्वयं को नवीनतम तकनीक एवं जानकारी से रखे हमेशा अपडेट
X
  • मुख्य सचिव संजीव कौशल ने हिपा में प्रशक्षिण प्राप्त कर रहे एचसीएस अधिकारियों का किया मार्गदर्शन
  • आमजन की अपेक्षाओं को समझते हुए सेवा भाव से कार्य करें

Haryana : हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल (Sanjeev Kaushal) ने हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान में 2023 बैच के एचसीएस अधिकारियों, सैनिक व अर्धसैनिक बल के वेलफेयर अधिकारियों व इंडियन टेलीकम्युनिकेशन सर्विसेस के अधिकारियों से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन किया।

मुख्य सचिव ने कहा कि एक अधिकारी की आम जन के मध्य छवि उनके उत्कृष्ट कार्यों से बनती है। सिविल सेवा में अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है। आम आदमी की आपसे बहुत अपेक्षाएं हैं, आपका दायित्व है कि आप अपनी जिम्मेदारी को समझें और सेवा भाव से कार्य करें। अधिकारियों को अपनी छवि को बेहतर बनाने के लिए अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से कार्य करना चाहिए। आपकी सुगमता ही आमजन खुशहाली का मुख्य कारक है। ऐसे में सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को दी जा रही शासकीय योजनाओं का लाभ लोग आसानी से प्राप्त कर सकें, इसके लिए आपको सदैव प्रयत्नशील रहना होगा।

उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में बहुत तेजी से बदलाव हो रहे हैं। कार्य संस्कृति में बदलाव आया है। इस बदलते हुए परिवेश के अनुसार स्वयं को ढालना होगा अन्यथा परिवर्तन के दौर में हम पीछे छूट जाएंगे। आज लोग कम्यूनिकेशन और टेक्नोलॉजी को लेकर अत्यधिक जागरूक हैं। ऐसे में स्वयं को नवीनतम तकनीक एवं जानकारी से हमेशा अपडेट रखें। आम नागरिकों की समस्याओं का हल जल्द से जल्द हो, इसके लिए आपको सदैव आमजन के साथ जुड़ाव रखना होगा। उन्होंने कहा कि बेहतर अधिकारी वही है जो जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित करता है। परिवार और सर्विस के मध्य बेहतर तालमेल बनाने की आवश्यकता है, जिससे हम समस्याओं का हल आसानी से निकाल सकें।

यह भी पढ़ें - Rewari : नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज



Tags

Next Story