सरकारी स्कूलों में बच्चे अब खेल-खेल में डिवाइस के माध्यम से पढ़ेंगे

सरकारी स्कूलों में बच्चे अब खेल-खेल में डिवाइस के माध्यम से पढ़ेंगे
X
प्राइमरी मॉडल संस्कृति स्कूलों में अंकनाद डिवाइस बच्चों को मुश्किल-मुश्किल पहाड़े आसानी से सीखा रही है। बच्चे आसानी से इसे सीख भी रहे हैं। पुराने समय में भी बच्चों को खेल-खेल में सिखाया जाता था।

नारनौल। प्रदेश के स्कूलों में बच्चे अब खेल-खेल में डिवाइस के माध्यम से पढ़ पाएंगे। यह डिवाइस बच्चों को पढ़ाई से इस तरह से जोड़ देगा कि वे अपना ज्ञान और अधिक मजबूत कर सकेंगे। डिवाइस का नाम अंकनाद है। अंकनाद बच्चों को पहाड़े, गिनती, देश भक्ति के गाने सिखाएगा। शुरुआत में प्रदेश के मॉडल संस्कृति स्कूलों में इसकी शुरुआत की गई है। प्रयोग सफल होने के बाद यह अन्य सरकारी स्कूलों में भी भेजा जाएगा।

बता दें कि प्रदेश के प्राइमरी मॉडल संस्कृति स्कूलों में अंकनाद डिवाइस बच्चों को मुश्किल-मुश्किल पहाड़े आसानी से सीखा रही है। बच्चे आसानी से इसे सीख भी रहे हैं। पुराने समय में भी बच्चों को खेल-खेल में सिखाया जाता था। बच्चों को अब मनोरंजन के तरीके से जोड़ कर शिक्षा दी जा रही है, ताकि बच्चे खेल-खेल में गणित विषय की पढ़ाई कर सकें, क्योंकि खेल में सिखे गए चेप्टर को बच्चा कभी नहीं भूलता।

इस बारे में जिला गणित विशेषज्ञ डा. एमआर यादव ने बताया कि अगर किसी दिन किसी कारणवश शिक्षक नहीं पहुंचता तो उस स्थिति में स्कूल मुखिया बच्चों की क्लासरूम में जाकर उक्त डिवाइस को ऑन कर देगा और स्क्रीन पर शिक्षक की तरह ही बच्चों को डिवाइस पढ़ाएगी। उक्त डिवाइस में हर क्लास वाइज चेप्टर हैं। जिस भी क्लास का टीचर नहीं होगा। उसी दिन उस कक्षा में पहुंचकर स्कूल मुखिया डिवाइस को चालू कर देगा और बच्चों की पढ़ाई अपने आप शुरू हो जाएगी। पूरा चेप्टर होते ही डिवाइस अपने आप बंद हो जाएगी। यहां यह बताते चले कि उक्त डिवाइस में गिनती, पहाड़े, जोड़, घटा के सवाल हैं। इनका उच्चारण डिवाइस में एक शिक्षक करता हुआ नजर आता है।

क्या कहते है डीईओ

जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि सरकार ने मॉडल संस्कृति स्कूलों में यह डिवाइस भेजी है। इस डिवाइस का नाम अंकनाद दिया है। फिलहाल जिले में 18 मॉडल संस्कृति स्कूलों में यह डिवाइस भेजी गई हैं। यह बच्चों को कक्षा अनुसार पहाड़े, गिनती व गीत सिखाएगी। अब जल्द ही बचे हुए स्कूलों में भी ये डिवाइस दी जाएगी।

Tags

Next Story