नगर परिषद चुनाव : बहादुरगढ़ में विरासत बचाने के लिए मैदान में उतरे कई दिग्गज

हरिभूमि न्यूज. बहादुरगढ़
नगर परिषद बहादुरगढ़ के चुनाव में पहली बार पार्षद बनने के इच्छुक नेताओं के अलावा अधिसंख्य पूर्व पार्षदों व उनके परिवार के सदस्यों ने ताल ठोक रखी है। कई दलबदलू नेता भी इस दौड़ में शामिल हो चुके हैं। प्रधानी में जहां पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की पुत्रवधु, पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी की पुत्रवधु व पूर्व चेयरमैन रवि खत्री की पत्नी के बीच मुकाबला बनता दिख रहा है। वहीं बदले राजनीतिक समीकरणों के कारण पूर्व पार्षद व धुरंधर नेताओं के परिजन भी चुनावी मैदान में विरासत बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
शहर के वार्ड नंबर-1 में पूर्व पार्षद संदीप कुमार और पूर्व पार्षद निर्मला के पति कर्ण सिंह मैदान में हैं। वार्ड 2 से पूर्व पार्षद प्रेमचंद की पत्नी सुमित्रा चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड नंबर-4 से पूर्व पार्षद राजपाल शर्मा के खिलाफ पूर्व पार्षद हरस्वरूप शर्मा मैदान में हैं। वार्ड नंबर-6 में पूर्व पार्षद राजेश चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड नंबर-7 से पूर्व पार्षद हरविंद्र रेलू मैदान में हैं। वार्ड-8 में तीन पूर्व पार्षदों के बीच मुकाबला है।
पूर्व पार्षद महिपाल, महेंद्र छिल्लर व प्रवीण छिल्लर चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड-9 से पूर्व पार्षद रविंद्र जाखड़ को पूर्व विधायक नफे सिंह राठी के पुत्र जितेंद्र राठी से टक्कर मिल रही है। वार्ड-10 से पूर्व पार्षद हरिमोहन धाकरे की पत्नी राजकुमारी चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड-11 में पूर्व पार्षद अशोक शर्मा फिर से किस्मत आजमा रहे हैं। वार्ड-12 में पूर्व पार्षद लक्ष्मी सहवाग लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड 13 से पूर्व पार्षद वजीर राठी मैदान में हैं।
वार्ड 14 से पूर्व पार्षद जसबीर सैनी की पत्नी सरिता चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड 15 से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की पुत्रवधु प्रीति मैदान में हैं। वार्ड नंबर-16 से पूर्व पार्षद लक्ष्मी के पुत्र नरेंद्र राठी मैदान में है। वार्ड नंबर-17 से पूर्व मंत्री मांगेराम के पौत्र गौरव राठी व पूर्व पार्षद रमिता चुघ के पति सुरेंद्र चुघ चुनाव मैदान में उतरे हैं। वार्ड-18 में पूर्व पार्षद युवराज दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड-19 से मनोनीत पार्षद महाबीर शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।
वार्ड 20 से पूर्व उपाध्यक्ष धर्मबीर वर्मा व पूर्व उपाध्यक्ष विनोद चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड-21 से पूर्व पार्षद अलबेल पहलवान का भतीजा आमोद छिल्लर मैदान में है। जबकि वार्ड-22 से पूर्व प्रधान ओमपति का पुत्र प्रवीण कुमार, पूर्व पार्षद राजू दलाल व पूर्व पार्षद कांता खत्री चुनाव लड़ रही है। वार्ड-23 से पूर्व पार्षद रोशन मलिक के भाई की पत्नी सुनैना मैदान में हैं। वार्ड नंबर 24 में पूर्व पार्षद गुरदेव राठी व धर्मेंद्र वत्स में मुकाबला है।
गुरदेव राठी के दादा चंद्र सिंह राठी व पिता भगवान सिंह राठी भी पार्षद रहे चुके हैं। वार्ड 25 से पूर्व पार्षद रमन यादव व उनके भाई जगबीर के अलावा पूर्व पार्षद कृष्ण पप्पू का पुत्र रवि व पत्नी सुनीता ताल ठोक रही है। वार्ड 29 से पूर्व पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा व पूर्व पार्षद अनीता कबलाना में मुकाबला है। वार्ड-31 से पूर्व पार्षद शशि कुमार की पत्नी शीतल मैदान में है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS