कुरुक्षेत्र जेल में कैदियों के दो गुटों में भिड़ंत, एक की हालत गंभीर

हरिभूमि न्यूज. कुरुक्षेत्र
जिला जेल में कैदियों के दो गुटों में शनिवार रात्रि भिड़ंत हो गई। इसमें गंभीर रूप से चोटिल दो कैदियों को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल लाया गया, जहां जबरा गुट के कृष्ण की गंभीर हालत के चलते उसे करनाल के कल्पना चावला अस्पताल रेफर किया गया। अपराध शाखा दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि जेल में अपराधियों की भिड़ंत हो गई है।सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। दोनों कैदियों से पूछताछ की जाएगी।
वहीं एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सक डा. कृष्ण कुमार ने झगड़े की पुष्टि करते हुए बताया कि जेल में लड़ाई झगड़ें में दो घायल कृष्ण व सादर खान को पुलिस अस्पताल लेकर आई। कृष्ण की छाती में ज्यादा चोटें होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए करनाल के कल्पना चावला अस्पताल रेफर किया गया है। सादर खान का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जिला जेल के उप अधीक्षक अश्वनी कुमार ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जेल के अंदर हवालाती बंदी सादर खान पुत्र आरिफ व अन्य हवालाती बंदी कृष्ण कुमार पुत्र प्रेम सिंह ने आपस में एक दूसरे को जान से मारने के इरादे से झगड़ा किया है। जिनको ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के द्वारा तुरंत काबू किया गया व तुरंत दोनों बंदियों को एलएनजेपी हस्पताल में ईलाज के लिए भिजवाया गया। बन्दियों ने आपस में जेल के अंदर लडाई झगड़ा कर जेल नियमों की उल्लघंना की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS