CM फ्लांइग का छापा : गोदामों से 1650 क्विंटल सरसों बरामद, 1 लाख 66 हजार रुपए जुर्माना व मार्केट फीस वसूली

CM फ्लांइग का छापा : गोदामों से 1650 क्विंटल सरसों बरामद, 1 लाख 66 हजार रुपए जुर्माना व मार्केट फीस वसूली
X
सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि गांव सुल्तानपुर में सरसों अवैध तौर पर गोदामों में रखी गई है। सूचना के बाद सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर इंद्र सिंह और मार्केट कमेटी के सचिव रामकुमार लोहान ने गांव सुल्तानपुर के कृष्ण मलिक और सुनील मलिक के गोदामों में रेड की।

हरिभूमि न्यूज, हांसी

उपमंडल हांसी व आस पास के गांव में गेहूं और सरसों की कालाबाजारी की सूचना के आधार सीएम फ्लाइंग और मार्केट कमेटी ने शुक्रवार रात को गांव सुल्तानपुर में 2 गोदामों में छापामारी की। दोनों गोदामों से करीब साढ़े 1650 क्विंटल सरसों बरामद की गई। यह सरसो सीधे किसानों से खरीदी थी और मार्केट फीस भी नहीं दी गई थी। सीएम फ्लाइंग ने अब दोनों पर मार्केट फीस समेत 1 लाख 66 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि गांव सुल्तानपुर में सरसों अवैध तौर पर गोदामों में रखी गई है। सूचना के बाद सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर इंद्र सिंह और मार्केट कमेटी के सचिव रामकुमार लोहान ने गांव सुल्तानपुर के कृष्ण मलिक और सुनील मलिक के गोदामों में रेड की। दोनों स्थानों पर बड़ी मात्रा में सरसों का अवैध भंडारण किया गया था।

दोनों गोदामों में जांच के दौरान फ्लाइंग टीम को सुनील मलिक के गोदाम से 900 क्विंटल सरसों और कृष्ण मलिक के गोदाम से 747 क्विंटल सरसों बरामद हुई। टीम को दोनों के पास सरसों के भंडारण का कोई लाइसेंस या परमिशन नहीं था। बताया गया कि कृष्ण कुमार और सुनील ने किसानों से सीधी सरसों की खरीद की और इसका भंडारण अपने गोदामों में कर लिया। ऐसा करके दोनों ने मार्केट फीस की चोरी की।

फ्लाइंग टीम को कृष्ण के गोदाम से सरसों के 1476 कट्टे व सुनील के गोदाम में 1800 कट्टे में सरसों मिली है। मार्केट कमेटी की ओर से दोनों से ही अब मार्केट फीस के साथ साथ जुर्माना भी वसूल किया गया है। मार्केट कमेटी के सचिव रामकुमार लोहान ने बताया कि सुनील पर 91 हजार और कृष्ण से 75 हजार रुपए जुर्माना व मार्केट फीस की वसूली की गई है। दोनों को आगे से ऐसा न करने की चेतावनी दी गई।

Tags

Next Story