राजौंद नगर पालिका में सीएम फ्लाइंग की रेड, 70 फीसदी कर्मचारी गैर हाजिर मिले

कैथल। वीरवार सुबह करीब 9 बजे सीएम फ्लाइंग ने राजौंद नगर पालिका में रेड की। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि टीम सुबह 9 बजे से पहले पालिका पहुंच गई थी। साढ़े 10 बजे तक कर्मियों के पालिका में पहुंचने का इंतजार किया। 13 में से 4 कर्मचारी ही कार्यालय में पहुंचे। यानी 70 फीसदी कर्मचारी गैर हाजिर मिले। जिनकी सीएम ने रिपोट तैयार की है। जिसे ऊपर भेजा जाएगा।
सीएम फ्लाइंग टीम के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि पिछले लंबे समय से सरकार के पास नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिकाओं में अव्यवस्था की शिकायतें आ रही थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए प्रदेशभर में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी प्रक्रिया के तहत आज नगर पालिका राजौंद में रेड की गई। सुबह जब टीम नगर पालिका में पहुंची तो यहां पर मात्र 4 अधिकारी/ कर्मचारी मिले। डीएसपी बताया कि नगर पालिका राजौंद में 13 का स्टाफ है। मौके पर 4 की उपस्थित मिले। काफी समय इंतजार के बाद भी दूसरे कर्मचारी नहीं पहुंचे। ऐसे में 9 अधिकारी/ कर्मचारी गैर-हाजिर मिले। यानी 70 फीसदी स्टाफ अनुपस्थित रहा। इनकी रिपोट बनाकर भेजी जाएगी। आदेश के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। समय-समय पर ऐसी कार्रवाई होती रहेगी।
पालिका में मौजूद लोगों ने सीएम फ्लाइंग टीम को अपना दुखड़ा सुनाया। लोगों ने बताया कि यहां पर मौजूद स्टाफ काम में काफी लापरवाही रखता है। उन्हें काम के लिए कई-कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। ज्यादा चक्कर तो स्टाफ के आने की जानकारी में बीतता है। जब आते हैं तो काम ना करके लोगों को परेशान करते रहते हैं। लोगों को टीम ने कहा कि ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों की लिखित में शिकायत दो। उन पर कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका सचिव नरेंद्र ने बताया कि उनके पास कैथल, सीवन का अतिरिक्त चार्ज है। आज सुबह से ही नगर परिषद कैथल में डयूटी कर रहे हैं। सीएम फ्लाइंग के पहुंचने की सूचना मिली है। जो भी मैसेज आएगा, उसका जवाब देंगे। दूसरे कर्मचारी/अधिकारी डयूटी पर क्यों नहीं पहुंचे ये तो सभी अपनी-अपनी बता सकते हैं। वो दूसरे के बारे में कुछ नहीं कह सकते।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS