Mahendragarh News : सीएम फ्लाइंग ने आकोदा के राशन डिपो पर मारा छापा, मिली भारी अनियमितता

Mahendragarh News : सीएम फ्लाइंग ने आकोदा के राशन डिपो पर मारा छापा, मिली भारी अनियमितता
X
गुप्तचर विभाग के पास लगातार राशन डिपो धांधली की शिकायतें सामने आ रहीं थी। गुप्तचर विभाग गांव आकोदा राशन डिपो के संचालक राजबीर के खिलाफ राशन में गबन करने की सूचना मिली थी। इसके बाद सीएम फ्लाइंग की तरफ से निरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक कर्मपाल व अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने गांव आकोदा के राशन डिपो में पहुंचकर निरीक्षण किया।

हरिभूमि न्यूज. महेंद्रगढ़ : सीएम फ्लाइंग की टीम इन दिनों एक्टिव मोड में नजर आ रही है। सीएम फ्लाइंग की टीम की ओर से डेढ महीनों में राशन डिपो पर तीसरी बार कार्रवाई की गई है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सोमवार को गांव आकोदा में राशन डिपो पर छापा मारा। टीम जब राशन डिपो पर पहुंची, तो डिपो बंद था। इस दौरान टीम के सदस्यों ने डिपो धारक को फोन कर राशन डिपो पर आने को कहा, लेकिन डिपो धारक वहां नहीं आया। इसके बाद टीम ने डिपो के शटर का ताला काटकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को 1,1025 किलो बाजरा मिला। जब टीम ने ऑनलाइन राशन को चैक किया, तो उसमें 1,298.50 किलो बाजरा, 5,825 किलो पीएम गेंहू, 6,853.48 केजी एनएफसी गेंहू व 128 किलो चीनी दर्शाई गई थी। खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक प्रवीण कुमार ने डिपो धारक राजबीर सिंह के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी है।


महेंद्रगढ़। शटर के ताले को काटता कर्मचारी। फोटो: हरिभूमि

बता दें कि गुप्तचर विभाग के पास लगातार राशन डिपो धांधली की शिकायतें सामने आ रहीं थी। गुप्तचर विभाग गांव आकोदा राशन डिपो के संचालक राजबीर के खिलाफ राशन में गबन करने की सूचना मिली थी। इसके बाद सीएम फ्लाइंग की तरफ से निरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक कर्मपाल व अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने गांव आकोदा के राशन डिपो में पहुंचकर निरीक्षण किया। टीम में खाद्य आपूर्ति विभाग से निरीक्षक प्रवीण, गुप्तचर विभाग से हिम्मत सिंह, नवीन कुमार व अजय कुमार भी शामिल हुए।

27 जनवरी को तीन गांवों में मारा था छापा

सीएम फ्लाइंग ने 27 जनवरी को गांव नानकवास, कोथल खुर्द व कोथल कलां के राशन डिपो पर छापा मारा था। इसके अलावा, टीम ने 16 जनवरी को गांव दुलोठ अहीर के राशन डिपो पर भी छापेमारी की गई थी। यह सभी डिपो होल्डर सीएम फ्लाइंग टीम को रिकाॅर्ड के अनुसार राशन नहीं दिखा पाए थे। टीम ने इन डिपो होल्डरों पर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया हुआ है।

Tags

Next Story