CM मनोहर लाल ने सिरसा व फतेहाबाद का किया हवाई निरीक्षण

CM मनोहर लाल ने सिरसा व फतेहाबाद का किया हवाई निरीक्षण
X
  • बोले, आपदा की स्थिति में सरकार लोगों के साथ, नुकसान की करवाई जाएगी भरपाई
  • बाढ़ की स्थिति काे देखते हुए अधिकारियों के साथ की बैठक

Sirsa : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बाढ़ बचाव कार्यों तथा लोगों को तुरंत राहत पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार काफी गंभीरता से कार्य कर रही है। वे स्वयं सिरसा व फतेहाबाद (Fatehabad) दोनों जिलों की हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आपदा की स्थिति में सरकार पूर्ण रूप से लोगों के साथ है। इस बाढ़ के कारण लोगों का जो भी नुकसान हुआ है, उसकी असेसमेंट करवाकर भरपाई की जाएगी। फसलों को हुए नुकसान का ब्यौरा किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज करवा सकते हैं। लोगों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल एक महीने तक खुला रहेगा।

उन्होंने दोपहर सिरसा और फतेहाबाद जिलों में बाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद सिरसा के एयरफोर्स स्टेशन पर दोनों जिलों के अधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री को चंडीगढ़ से सुबह सिरसा पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के कारण वे नहीं पहुंच पाए और दोपहर बाद हिसार से सीधा सिरसा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य को निरंतर जारी रखने व तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घग्घर का जल स्तर कम होने के उपरांत खेतों व आबादी वाले क्षेत्रों में जमा पानी को पंपसैट आदि से जल्द निकाला जाए। मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों के अधिकारियों से कहा कि बाढ़ की स्थिति में स्वास्थ्य विभाग व पशुपापाल विभाग के अधिकारियों को सक्रियता बढ़ा दें ओर वे एक्टिव मोड में रहकर बाढ़ के प्रभाव से होने वाली किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर संबंधित क्षेत्रों में लोगों व पशुओं का इलाज करें।

पंचायतों को जरूरत अनुसार दें राशि, आबादी वाले क्षेत्र को बचाना हो प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों के उपायुक्तों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, गांवों व ढाणियों में पानी के स्थिति के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए कि ग्रामीणों, किसानों का तेल आदि संबंधी खर्च की भरपाई अवश्य की जाए। सरकार द्वारा भेजी जाने वाली राशि को भी पंचायतों को जरूरत अनुसार उपलब्ध करवाया जाए। आबादी वाले क्षेत्रों को बचाने का हरसंभव प्रयास हो। दोनों जिला के उपायुक्तों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के आबादी इलाके पानी से बचे हुए हैं, कुछ ढाणियों में पानी गया है, वहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है और कुछ लोग स्वयं सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

यह भी पढ़ें - Gurugram : सोने के नकली बिस्किट बेचकर लाखों की ठगी





Tags

Next Story