Cm Manohar lal ने ली भाजपा जिला अध्यक्षों की बैठक, लिया फीडबैक

Cm Manohar lal ने ली भाजपा जिला अध्यक्षों की बैठक, लिया फीडबैक
X
बैठक में जिलेवार किसानों के आंदोलन, संगठन की मजबूती, सरकार के कामकाज कल्याणकारी नीतियों सहित सभी विषय़ों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर भाजपा जिलाध्यक्षों के साथ में अहम बैठक की इस दौरान उन्होंने संगठन, सरकार, अफसरशाही, किसान आंदोलन सभी विषयों को लेकर जिलेवार चर्चा की।

बुधवार को हरियाणा भाजपा जिला अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक रखी गई थी। सीएम आवास पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने की। मंगलवार को पूरे प्रदेश में मनाए गए बीजेपी के 41 वें स्थापना दिवस को लेकर जहां चर्चा हुई। वहीं जिलेवार किसानों के आंदोलन, संगठन की मजबूती, सरकार के कामकाज कल्याणकारी नीतियों सहित सभी विषय़ों पर चर्चा हुई। बैठक में पार्टी संगठन की तरफ से मुख्यमंत्री को बताया गया कि हरियाणा में सभी बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस समारोह बेहद ही बढ़िया तरीके आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी नेताओं, विधायकों और सांसदों ने शिरकत की। इसके अलावा बैठक में आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा राव भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने को लेकर सभी ने तैयारी पर चर्चा की और फीडबैक दिया।

बैठक के बाद हरियाणा बीजेपी के महामंत्री वेदपाल सिंह ने बताया कि इस दौरान पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की घोषणा को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई कार्यकारिणी सूची को मंजूरी दे देंगे, उसके बाद ही घोषणा कर दी जाएगी। फिलहाल, केंद्रीय नेता व्यस्त हैं, पश्चिम बंगाल अन्य राज्यों में चुनाव भी है। वेदपाल तंवर ने बताया कि आज की बैठक के दौरान कालका और ऐलनाबाद उपचनाव पर कोई चर्चा नहीं हुई क्योंकि कालका उपचुनाव को लेकर 8 अप्रैल को शिमला हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है। जिसके बाद ही पार्टी उपचुनाव पर विचार करेगी।

हरियाणा में भाजपा और जजपा कार्यकर्ताओं और मंत्रियों के विरोध पर वेदपाल ने कहा कि हमारे संविधान में एक व्यवस्था दी गई है, जिसके तहत सरकार चलती है। प्रजातंत्र में सभी को आंदोलन का अधिकार है लेकिन सरकार को भी अपना पक्ष रखने का अधिकार है और जो लोग इसका विरोध करते हैं और वे प्रजातंत्र के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन सरकार का विरोध करने वाले लोग किसान नहीं है क्योंकि इस वक्त गेहूं और सरसों का सीजन चल रहा है और सभी किसान कटाई में व्यस्त हैं।

Tags

Next Story