Haryana Diwas : हरियाणा दिवस पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने की बड़ी घोषणाएंं, पढ़ें

Haryana Diwas : हरियाणा दिवस पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने की बड़ी घोषणाएंं, पढ़ें
X
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन कैदियों की सजा 6 महीने से कम रह गई है उनकी रिहाई हो जाएगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ( Cm Manohar Lal ) ने सोमवार को हरियाणा दिवस पर बड़ी घोषणाएं की हैं। शिक्षा मंत्री कंवर पाल, परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे पी दलाल, सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ तथा जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अंत्योदय की भावना से पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने की दिशा में शुरू की गई महत्वकांक्षी योजना परिवार पहचान पत्र एक मील का पत्थर साबित होगी।

येे घोषणाएं :

> 1 नवंबर 2021 से सरकारी विभागों की 456 सेवाएं परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ही मिलेंगी।

> प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद 250 कैदियों या जो वर्तमान में पैरोल पर हैं, ऐसे कैदियों जिनकी सजा छह महीने या उससे कम बची है, उनकी सजा माफ करने की घोषणा की

> पुरानी कॉलोनियों में रहने वालों को बिजली कनेक्शन

> साइबर अपराधों की शिकायतों को दर्ज करने के लिए राज्य में आज से सभी एफआईआर दर्ज करने वाले पुलिस थानों में साइबर हेल्पडेस्क स्थापित किए जाएंगे। अगले एक वर्ष की अवधि में हरियाणा के सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से साइबर अपराध पुलिस स्टेशन स्थापित करने का निर्णय भी लिया है।

> पुलिस विभाग के कर्मचारियों के लिए द्विवार्षिक स्वास्थ्य जांच योजना की शुरुआत की

> राज्य के सभी उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्येक जिले में संपत्ति के हस्तांतरण आदि के दस्तावेजों के पंजीकरण के प्रयोजनों के लिए उप-पंजीयक और संयुक्त उप-पंजीयक के रूप में नामित किए जाएंगे। तहसीलदार और नायब-तहसीलदार भी संयुक्त उप-पंजीयक बने रहेंगे।

> विभिन्न जिलों में लागू डीसी रेट को अब निगम रेट कहा जाएगा और यह रेट मुख्य सचिव के नेतृत्व में सामान्य प्रशासन विभाग तय करेगा।

> 2024 तक गांवों के हर घर में नल से जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन की शुरुआत की थी। हरियाणा में इसे वर्ष 2022 तक ही पूरा कर लिया जाएगा।

Tags

Next Story