दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले सीएम मनोहर लाल, देखें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान जगत प्रकाश नड्डा से हरियाणा प्रदेश से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। नड्डा से मुलाकात के बाद नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि मुलाकात के दौरान किसान आंदोलन की स्थिति के अलावा कोरोना की वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत हरियाणा में किए गए प्रबंधों के संदर्भ में भी चर्चा हुई।
धर्मांतरण के संबंध में कानून लाए जाने के संदर्भ में मीडिया द्वारा किए गए एक प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आवश्यक है और या तो आर्डिनेंस लाया जाएगा या अगले विधानसभा सत्र में यह कानून लाया जाएगा। एक अन्य प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए 12 वर्ष आयु तक की बच्चियों के साथ होने वाले आपराधिक मामलों की सुनवाई को फास्ट ट्रैक कोर्ट के अंतर्गत लाया गया था। महिलाओं के विरुद्ध अपराध के सब मामलों से सख्ती से निपटा जाएगा।
हरियाणा में मंत्रिमंडल के विस्तार के संदर्भ में पूछे गए एक प्रश्न पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस सम्बन्ध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनकी कोई चर्चा नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में फिल्म सिटी का निर्माण किए जाने के संदर्भ में पूछे गए एक प्रश्न पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिंजौर में एचएमटी की भूमि से कुछ भूमि फिल्म सिटी के लिए चिन्हित की गई है। यह फिल्म सिटी एक प्रकार से बेस कैंप तरह की होगी। इसकी विकास योजना तैयार की जा रही है। फिल्म सिटी आगामी 4-6 माह में स्थापित कर दी जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS