पुण्यतिथि : Cm Manohar Lal ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि : Cm Manohar Lal  ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
X
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय दर्शन हम सबके लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हीं के सिद्धांतों पर चलते हुए हम प्रदेश में अंत्योदय को साकार करने का काम कर रहे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal Khattar) ने अंत्योदय दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इ स अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान देशभक्त, उच्चकोटि के चिंतक, शिक्षाविद् वक्ता व साहित्यकार थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन देश व समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय दर्शन हम सबके लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हीं के सिद्धांतों पर चलते हुए हम प्रदेश में अंत्योदय को साकार करने का काम कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार करना है। हम उसे घर द्वार पर ही सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं।

हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर , अतिरिक्त प्रधान सचिव व सूचना जन सम्पर्क एवं भाषा के महानिदेशक अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. भूपेश्वर दयाल व अन्य अधिकारियों ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

वहीं हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस मौके पर उन्होंने पंडित उपाध्याय जी को याद करते हुए कहा कि उनके दर्शन और विचारों को आज सारा देश याद कर रहा है। उनके दिए मूल मंत्र अंत्योदय को लेकर ही हम आगे बढ रहे हैं।

Tags

Next Story