हरियाणा के CM मनोहर लाल का अंबाला में विरोध, रद्द करना पड़ा कार्यक्रम

हरिभूमि न्यूज : अंबाला
प्रस्तावित भारत बंद से एक दिन पहले ही किसान राज्य सरकार पर भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं। किसानों के कड़े विरोध की वजह से रविवार को सीएम मनोहर लाल का कार्यक्रम रद्द हो गया। सीएम के आने से पहले ही भारी संख्या में किसान विरोध के लिए तेपला में जमा हो गए थे। किसानों की बढ़ती संख्या देखकर कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला किया गया। उधर भारत बंद को लेकर भी भारतीय किसान यूनियन की ओर से भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एकजुट होकर किसान अंबाला शहर व छावनी में पूरे बाजार बंद करवाएंगे। इसके बाद शंभू टोल प्लाजा पर नेशनल हाइवे को बंद किया जाएगा। पुलिस ने किसानों से कानून व्यवस्था अपने हाथ में न लेने की बात कही है।
तेपला में जमा हुए भारी संख्या में किसान
सीएम मनोहर लाल के कार्यक्रम को लेकर रविवार सुबह ही तेपला गांव में भारी संख्या में किसान जुट गए थे। सुबह से ही आसपास के सैकड़ों किसान यहां जमा हो गए थे। किसानों की बढ़ती संख्या को देखकर टकराव की स्थिति पैदा होने के पूरे आसार हो गए थे। इसी वजह से किसानों की बढ़ती संख्या की सूचना सरकार को भेजी गई। विरोध होने की वजह से सीएम के कार्यक्रम रद्द होने की सूचना आ गई। इसके बाद तमाम किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। तब सभी किसान वापिस लौट गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS