CM Manohar Lal बोले : गांवों के विकास बिना प्रदेश व देश का विकास नहीं संभव

CM Manohar Lal बोले : गांवों के विकास बिना प्रदेश व देश का विकास नहीं संभव
X
  • मुख्यमंत्री ने सूरजकुंड में आयोजित पंचायती राज परिषद के प्रशिक्षण सम्मेलन में की शिरकत
  • आजादी के बाद भी गांवों का विकास हमारी प्राथमिकता

Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राष्ट्र की आत्मा गांवों में बसती है और हमारी अर्थव्यवस्था अब भी खेती बाड़ी पर ज्यादा निर्भर है। इसलिए गांवों के चहुंमुखी विकास के बिना प्रदेश और देश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री सोमवार को सूरजकुंड में आयोजित क्षेत्रीय पंचायती राज (Panchayati Raj) परिषद के दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्मेलन के शुभारंभ कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हम यहां एक ऐसे विषय पर विचार करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जो देश के लोकतंत्र का मूल आधार है और देश के आखिरी व्यक्ति के हितों से सम्बन्ध रखता है। आजादी के बाद की 75 साल की अवधि बीत जाने के बाद भी गांवों का विकास हमारी प्राथमिक आवश्यकता है। पिछले लगभग 9 सालों में हरियाणा में गांवों के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई और उनको अमलीजामा पहनाने के स्तर पर भी अनेक प्रयोग किए। उन्होंने कहा कि पंचायतें हमारी राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, सुशासन और लोकतंत्र का रक्षा कवच हैं। देश में पंचायतों की न्यायप्रियता के कारण पंच-परमेश्वर की धारणा बनी थी। ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद ये तीनों स्तर हमारे देश की प्रजातंत्र व्यवस्था के मूल आधार हैं। इसी प्रकार नगरपालिका व नगर परिषद जैसे स्थानीय निकाय भी देश के शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास में सराहनीय प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल के गतिशील विकास हेतु पंचायती राज संस्थाओं का सशक्तिकरण किया गया। इसी के चलते सरकार द्वारा पंचायती राज संस्थाओं को बड़ी प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियां दी गई हैं। पंचायती राज संस्थानों को 10 प्रमुख विभागों का काम सौंपा हुआ है और विकास कार्यों के लिए ग्रांट की राशि सीधे ही पंचायतों के खातों में जमा करवाई जाती है। विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रदेश सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने का कार्य किया है।

यह भी पढ़ें - Yamunanagar : किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, रात भर बेड में रखा बंद


Tags

Next Story