Cm Manohar lal 12 मार्च को पेश करेंगे हरियाणा का बजट

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा बजट सत्र की पहले दिन की कार्यवाही दोपहर दो बजे शुरु हुई और राज्यपाल के अभिभाषण के बाद शोक प्रस्ताव के बाद समाप्त हो गई है। बीएसी की ओर से आगे की कार्यवाही के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
इस बार बतौर वित्तमंत्री सीएम मनोहरलाल दूसरी बार बजट पेश करेंगे। यह 12 मार्च को आएगा, इस अब से पहले इसके 10 को आने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन सत्र 16 तक का अनुमान था, जिसको बढ़ाकर इसे 18 तक कर दिया गया है। बजट वाले दिन कार्यवाही दोपहर 12 बजे से शुरू होगी इस दिन प्रश्नकाल नहीं होगा। 13 और 14 को अवकाश रहेगा। 15 से होगी बजट पर चर्चा की शुरुआत। दूसरा पांच मार्च पहले दिन के बाद में शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। इसके बाद अब 8 मार्च को सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे से ही चलेगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं सदन चलाएंगी इसकी घोषणा भी स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS