सीएम साहब! अफसरशाही हावी, हिसार में शक्ति केंद्र संगम भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनाया दुखड़ा

हिसार में आयोजित भाजपा के शक्ति केन्द्र संगम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में अफसरशाही होने का मुद्दा उठाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अफसरशाही बहुत ज्यादा हावी है।अफसर कार्यकर्ताओं को कुछ नहीं समझते। करीब 15 मिनट तक हंगामा चलता रहा।सूत्र बताते हैं कि सीएम को अपना भाषण भी बीच में रोकना पड़ा। इसी बीच स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता को भी सफाई देते हुए बताना पड़ा कि आज सुबह ही अधिकारियों की बैठक ली है और उन्हें आदेश दिए हैं कि पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी न की जाए।
एक कार्यकर्ता ने सीएम को बताया कि मीटिंग में आ रहे थे और 2000 का चालान काट दिया। यह हालत हो गई है हमारी अपनी सरकार में। इस पर मंच से कहा गया कि आप मुझसे चालान की राशि ले जाओ।इससे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। यहां बता दें कि हिसार में हिसार, भिवानी, सिरसा व कुरूक्षेत्र लोकसभा के शक्ति केन्द्र प्रमुख, मंडल प्रमुखों की बैठक चल रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS