CNG Price : टीकरी बॉर्डर पर अब सीएनजी के दाम 73.61 रुपये

हरिभूमि न्यूज. बहादुरगढ़
महंगाई ने छुट्टी के दिन आमजन को एक और झटका दिया है। सीएनजी की कीमतों में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। रविवार सुबह 6 बजे से बढ़ी कीमतें लागू होने के साथ ही टीकरी बॉर्डर पर अब सीएनजी गैस के दाम 73.61 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं। गत 14 अप्रैल को भी सीएनजी की कीमत ढाई रुपए प्रति किलो बढ़ी थी।
फ्यूल के बढ़़ते दामों की वजह से आम जनता बेहाल है। जी हां, पेट्रोल और डीजल के दामों के साथ ही सीएनजी की कीमतों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। रविवार को दिल्ली में सीएनजी के दामों में 2 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है। राजधानी दिल्ली में अब सीएनजी के दाम 74 रुपए प्रति किलो के करीब पहुंच गए हैं। हालांकि दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में सीएनजी की कीमत 79.90 रुपए प्रति किलोग्राम है।
महंगे फ्यूल के कारण सिर्फ निजी गाड़ियां चलाने वाले लोग ही नहीं बल्कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट चलाने वाले ड्राइवरों को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सीएनजी के बढ़ते दामों से परेशान ट्रांसपोर्टर और आटो चालक भी किराया बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। सीएनजी के दाम बढ़़ने से उनकी आमदनी पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। चूंकि डीजल, पेट्रोल व सीएनजी में लगातार बढ़़ोतरी हो रही है। इसका बोझ सीधे तौर पर सवारियों पर पड़ना तय है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS