ठंड के फिर तीखे तेवर : हरियाणा में सबसे ठंडा रहा नारनौल, पारा 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

ठंड के फिर तीखे तेवर : हरियाणा में सबसे ठंडा रहा नारनौल, पारा 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज
X
लगातार वैस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की वजह से हरियाणा, एनसीआर दिल्ली व विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ में लगातार तापमान में गिरावट जारी है।

हरिभूमि न्यूज : नारनौल

बसंत पंचमी के पर्व पर एक बार फिर ठंड अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए। शनिवार को पूरे प्रदेश व एनसीआर दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में लोगों को ठंड का अहसास हुआ, क्योंकि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार भारी मात्रा में हिमपात हो रहा है। उत्तरी मैदानी राज्यों हरियाणा, एनसीआर दिल्ली पंजाब, राजस्थान पर उत्तरी हिमालय की बर्फीली हवाएं तांडव दिखा रही है। राजकीय महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डा. चंद्रमोहन ने बताया कि लगातार वैस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की वजह से हरियाणा, एनसीआर दिल्ली व विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ में लगातार तापमान में गिरावट जारी है।

डा. चन्द्रमोहन ने बताया कि शनिवार को मैदानी राज्य पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, एनसीआर दिल्लीए में सबसे ठंडा जिला महेंद्रगढ़ रहा है। तापमान जमाव बिंदु के नजदीक पहुंच गया है। शनिवार को जिले में नारनौल व महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 1.7 डिग्री सेल्सियस व 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। है जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में प्रथम व द्वितीय पायदान पर है। अब शीतलहर व पाला जमने की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि आज फतेहाबाद व हिसार 3.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान से तीसरे स्थान पर काबिज है।

हालांकि जिले में सुबह से ही सूर्य देव के दर्शन हो गए। जिसके चलते चमकदार धूप रहने से आमजन को ठंड व शीतलहर से राहत मिली। आज हवाओं की रफ्तार धीमी रही, जिससे आमजन को राहत मिल रही थी। जिले में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आज नारनौल व महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश: 21.2 डिग्री सेल्सियस व 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को सुबह पवनों की गति में अगर तेजी नहीं रहेगी, तो सुबह व शाम के समय कोहरे तथा धुंध के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पाला जमने की संभावना है।

Tags

Next Story