मजाक में साथियों ने कहा- लड़की जैसा लग रहा तो युवक ने निगला जहर, मौत

मजाक में साथियों ने कहा- लड़की जैसा लग रहा तो युवक ने निगला जहर, मौत
X
परिजनों ने किसी तरह का आरोप किसी पर नहीं लगाया है। अलेवा थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को साैंप दिया है।

Jind News : साथियों के कामेंट्स से आहत युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या (Suicide) कर ली। मृतक बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। हालांकि परिजनों ने किसी तरह का आरोप किसी पर नहीं लगाया है। अलेवा थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को साैंप दिया है।

गांव अलेवा निवासी सोहन (21) बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। जिसने गत दिवस शाम को संदिग्ध हालात के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनाें ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान सोहन की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक के पिता सुरेश ने बताया कि सोहन के साथी उसे लड़की जैसा दिखाई देने के बारे में कहते थे। जिसके चलते सोहन परेशान हो जाता था। गत दिवस शाम को सोहन की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी उल्टियां शुरू हो गई। जब उन्हाेंने सोहन से पूछा तो उसने बताया कि सल्फास की पुडिया निगल ली है। जब कारण पूछा तो उसने बताया कि उसके साथी लड़की जैसा दिखाई देना बता रहे हैं। इससे पूर्व सोहन ने ऐसा नहीं बताया था। अलेवा थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अलेवा थाना के जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि मृतक के पिता से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Jind News : गांव मखंड के सरपंच पर बाइक सवारों ने चलाईं गाेलियां, चचेरे भाई को लगी गोली

Tags

Next Story